लाइव न्यूज़ :

KBC 2020: कर्मवीर एपिसोड में 25 लाख रुपए के इस सवाल का अनुराधा भोसले ने दिया सही जवाब, क्या आपको पता है इसका सही जवाब ?

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: November 21, 2020 12:05 IST

अनुराधा के साथ फिल्ममेकर नागराज मंजुले ने भी गेम खेला। दोनों ने बहुत शानदार खेला और गेम में 25 लाख रुपए अपने नाम कर लिए हैं। हालांकि समय समाप्ति की घोषणा होने के कारण अनुराधा और नागराज आगे नहीं खेल सके। ऐसे में उन्हें गेम क्विट करना पड़ा।

Open in App

कौन बनेगा करोड़पति के इस शुक्रवार के एपिसोड में  कर्मवीर अनुराधा भोसले हॉट सीट पर विराजमान हुई.  उन्होंने हजारों बच्चों को चाइल्ड लेबर यानि बाल श्रम से आजादी दिलाई है और वह इसी मिशन में लगातार जुटी हुई हैं.अनुराधा भोसले का मिशन है कि वह देशभर में बाल श्रम का शिकार हो रहे 70 हजार से ज्यादा बच्चों को उनके हक का बचपन दिला सके. अनुराधा के साथ फिल्ममेकर नागराज मंजुले ने भी गेम खेला। दोनों ने बहुत शानदार खेला और गेम में 25 लाख रुपए अपने नाम कर लिए हैं। हालांकि समय समाप्ति की घोषणा होने के कारण अनुराधा और नागराज आगे नहीं खेल सके। ऐसे में उन्हें गेम क्विट करना पड़ा।

25 लाख रुपए के लिए अनुराधा से पूछा गया ये सवाल-

1941 में प्रकाशित पुस्तक 'थॉट्स ऑफ पाकिस्तान' के लेखक कौन थे?

डॉ. बी आर अंबेडकर

खुशवंत सिंह

जवाहर लाल नेहरू

मोहम्मद अली जिन्ना

इस सवाल का सही जवाब है- डॉ. बी आर अंबेडकर

शो के दौरान अनुराधा ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन को बताया हैं कि बहुत बच्चों का बचपन जल रहा है और बच्चों के अधिकार के लिए लड़ते हुए किसी ने मुझे मार डाला तो मेरी बहुत सम्मानपूर्वक मौत होगी। अनुराधा अवनी नाम की ऑर्गनाइजेशन के साथ काम करती हैं. वह साल 1995 से कचरा बीनने वाले बच्चों के लिए काम कर रही हैं. उनका लक्ष्य है कि इन बच्चों को वो शिक्षा, वो बचपन और वो अधिकार मिलें जो उनका हक है. अनुराधा ने कोल्हापुर में शेल्टर होम्स बनाने के लिए लंबी लड़ाई की है और बच्चों को उनके अधिकार दिलाए हैं. फिलहाल अनुराधा भोसले  केंद्र सरकार से कचरा बीनने वालों के संरक्षण के लिए कल्याण बोर्ड बनाए जाने की वकालत कर रही हैं.

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया