लाइव न्यूज़ :

KBC 12: अमिताभ ने केबीसी में पूछा सुशांत से जुड़ा सवाल, जानिए इस सीजन क्या था पहला प्रश्न

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 29, 2020 09:33 IST

एक बार फिर से केबीसी फैंस के सामने पेश कर दिया गया है। केबीसी का 12वां सीजन शुरू हो गया है। सोमवार को इस सीजन का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में सवाल पूछा गया है। अमिताभ बच्चन ने आरती जगताप से सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा से जुड़ा एक सवाल पूछा था। 

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने हो गया है। सुशांत के निधन की जांच इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया सीबीआई इस केस की जांच कर रही है। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत का निधन कैसे हुई इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में सवाल पूछा गया है। 

एक बार फिर से केबीसी फैंस के सामने पेश कर दिया गया है। केबीसी  का 12वां सीजन शुरू हो गया है। सोमवार को इस सीजन का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ। इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट आरती जगताप थीं। उन्होंने केबीसी के 12वें सीजन में छह लाख 40 हजार रुपये जीतकर खेल बीच में ही छोड़ दिया। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने आरती जगताप से सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा से जुड़ा एक सवाल पूछा था। 

दरअसल अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट को फिल्म दिल बेचारा का एक गाना सुनाया गया और पूछा कि इस गाने को सुनकर बताएं कि किस अभिनेत्री ने इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसका सही जवाब संजना सांघी था। इसके अलावा केबीसी 12 के पहले सवाल की भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 

अमिताभ बच्चन ने केबीसी 12 में पहला सवाल पूछा- 

2020 में घटने वाली इन घटनाओं को पहले से बाद के क्रम में लगाएं, 

A. नमस्ते ट्रंप  B. जनता कर्फ्यू  C. अम्फान चक्रवातD. भारत में लॉकडाउन 

आपको बता दें कि केबीसी के इस सीजन में बदलाव किया गए हैं। इस बार के नए नियमों के हिसाब से इस फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट प्रतियोगिता में 10 की बजाय आठ लोग ही शामिल होंगे। ऑडियंस पोल वाली लाइफ लाइन प्रतियोगी के लिए चालू होगी नहीं है क्योंकि स्टूडियो में लाइव ऑडियंस मौजूद नहीं रहेगी। दरअसल, दर्शकों से सीधा जुड़ने के लिए ही निर्माताओं ने 'फोन ए फ्रेंड' को हटाकर 'वीडियो ए फ्रेंड' का विकल्प चुना है। 

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?