लाइव न्यूज़ :

एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने पर भड़की FIR की चंद्रमुखी चौटाला, कहा- देश का बीड़ा उठाने वाले रियल लाइफ में सिर्फ पान चबाते हैं...

By अमित कुमार | Updated: March 2, 2020 14:23 IST

सोशल मीडिया के जरिए कविता कौशिक अक्सर अपनी भावनाएं लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकविता द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो और ट्वीट के बाद फैंस लगातार कविता के सपोर्ट में अपनी बात रख रहे हैं।इससे पहले कविता ने दिल्ली हिंसा पर नाराजगी जताई थी।

सब टीवी पर आने वाली धारावाहिक एफआईआर से टीवी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं 'चंद्रमुखी चौटाला' यानी कविता कौशिक अपनी बेबाक राय रखने में कभी पीछे नहीं हटती हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह अक्सर अपनी भावनाएं लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने पर वह कुछ कार ड्राइवर को डांट लगाती हैं। कविता ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा- 'ट्व‍िटर पे इंडिया का बीड़ा उठाने वाले अक्सर रियल लाइफ में सिर्फ हॉर्न बजाते हैं और पान चबाते हुए घूरते हैं। एक एंबुलेंस को जाने दो प्लीज...' इसी के साथ कविता ने यह भी बताया कि बीच सड़क पर उनका यह अंदाज उनके पति को पसंद नहीं आया और उनके पति ने उन्हें डांट भी लगाई।

कविता द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो और ट्वीट के बाद फैंस लगातार कविता के सपोर्ट में अपनी बात रख रहे हैं। इससे पहले कविता ने दिल्ली हिंसा पर नाराजगी जताई थी। दिल्ली में बीते कुछ दिन से हालात काफी बिगड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर से लेकर आम आदमी तक देश में हो रहे इस हिंसा पर दुख और गुस्सा व्यक्त कर रहा है।

बॉलीवुड से भी इस हिंसा पर सेलेब्स ने गुस्सा जाहिर किया है, लेकिन अभी भी कुछ बड़े कलाकारों की चुप्पी से चंद्रमुखी चौटाला से फेमस हुईं कविता कौशिक हैरान हैं।

Twitter pe india ka beeda uthaane waale aksar real life mei sirf horn bajaate hai aur paan chabaate hue ghoortey hai, let an ambulance pass pls🙏...P.s- I've got scolded on the road by the hubby for being a wannabe cinematographer 🙄 pic.twitter.com/tvWavc3mUU— Kavita (@Iamkavitak) February 29, 2020

टॅग्स :कविता कौशिकबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!