लाइव न्यूज़ :

KBC 12: अपनी दर्द भरी कहानी बता सेट पर ही रोने लगे जतिन खत्री, अमिताभ बच्चन भी हो गए भावुक फिर पूरा किया ये सपना

By अमित कुमार | Updated: November 13, 2020 12:01 IST

सोनी टीवी के क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में रोजाना कई सपने पूरे होते हैं। गुरुवार रात को जतिन खत्री की भी एक ख्वाहिश को अमिताभ बच्चन ने पूरा किया।

Open in App
ठळक मुद्देजतिन ने शो पर बताया कि बीमारी की वजह से उनका पैर धीरे-धीरे पत्‍थर जैसा होता चला गया।जतिन की जिंदगी को बचाने के लिए उनके पैर को काटना पड़ा।इस दर्द भी कहानी को सुनकर अमिताभ बच्‍चन भी काफी भावुक हो गए।

अमिताभ बच्चन के गेम शो कौन बनेगा करोड़पति में गुरुवार शाम मुंबई के जतिन खत्री पहुंचे थे। बाकी कंटेस्टेंट की तरह शो में आते ही जतिन खत्री ने भी अपना परिचय दिया। मुंबई के जतिन खत्री अमिताभ बच्‍चन के सामने अपनी दुख भरी कहानी को बयां किया। पेशे से हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इंजीनियर जतिन को बीमारी की वजह से अपना एक पैर गंवाना पड़ा था।   

जतिन ने शो पर बताया कि बीमारी की वजह से उनका पैर धीरे-धीरे पत्‍थर जैसा होता चला गया। ऐसे में उनकी जिंदगी को बचाने के लिए उनके पैर को काटना पड़ा। आज भी जतिन फिर एक बार फुटबॉल, क्रिकेट जैसे खेल खेलना चाहते हैं। जतिन की आयु सिर्फ 31 साल हैं. इतनी कम उम्र में भी उन्हें रोजाना चार बार इंसुलिन का इंजेक्शन लेना पड़ता है। अपनी कहानी बताते हुए जतिन अभिताभ बच्चन के सामने रोने लगते हैं। 

इस दर्द भी कहानी को सुनकर अमिताभ बच्‍चन भी काफी भावुक हो गए। जतिन ने बताया कि वह रनिंग प्रोस्‍टेथिक लेग खरीदना चाहते हैं। ऐसे में अमिताभ ने उनका ये सपना पूरा करते हुए कहा कि आप भले ही यहां से कितनी भी राशि जीतकर जाए, लेकिन आपके लिए रनिंग प्रोस्‍टेथिक लेग को देने का फैसला सोनी चैनल ने किया है। बिग बी ने जतिन को रनिंग प्रोस्‍टेथिक लेग देने की घोषणा की। 

जतिन खत्री के केबीसी 12 के मंच से छह लाख चालीस हजार रुपये जीत कर खेल क्विट किया। वह 12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे पाए और गेम छोड़कर चले गए। बिग बी ने जतिन से जो सवा किया था वो कुछ ऐसा था-

सवाल– सैयदा अनवरा ताईमूर जिनका 2020 में निधन हुआ है,  वह किस राज्य की पहली मुख्यमंत्री थीं?

A. ओडिशाB. असमC. त्रिपुराD. सिक्किम

जवाब– असम

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!