लाइव न्यूज़ :

कैटरीना कैफ को दुख होगा, विक्की कौशल के 'सरदार उधम' के दौरान बनाए गए घाव की तस्वीर पर बोला यूजर

By अनिल शर्मा | Updated: October 20, 2021 08:48 IST

विक्की कौशल को सरदार उधम में उनके प्रदर्शन के लिए फिल्म उद्योग सहयोगियों से भी प्रशंसा मिल रही है। पिछले हफ्ते फिल्म की स्क्रीनिंग में उनके साथ शामिल हुईं कैटरीना ने भी उनकी सराहना की और उन्हें 'शुद्ध प्रतिभा' बताया।

Open in App
ठळक मुद्देविक्की के तस्वीर साझा करने के बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई कुछ यूजर ने जानना चाहा कि क्या ये घाव के निशान असली हैं

मुंबईः विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म सरदार उधम को लेकर खासे चर्चा में हैं। सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से लेकर समीक्षकों तक ने फिल्म में विक्की के अभिनय की काफी तारीफें कीं। इस बीच विक्की कौशल ने सरदार उधम सिंह के दौरान की एक तस्वीर साझा की है जिसमें उनके पीठ पर कृत्रिम घाव के निशान नजर आ रहे हैं।  

मंगलवार विक्की ने अपने इंस्टाग्राम परअपनी पीठ पर कृत्रिम निशान की एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'कट जो कटौती नहीं की'। उन्होंने प्रोस्थेटिक मेकअप आर्टिस्ट पीटर गोर्शेनिन को टैग किया जिन्होंने सरदार उधम में विक्की की पीठ पर प्रोस्थेटिक घाव बनाए थे। अभिनेता ने इस तरह अपने प्रशंसकों को इस बात का एहसास कराया कि उन्होंने फिल्म के लिए कैसे तैयारी की जिसमें उन्होंने क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी, उधम सिंह की भूमिका निभाई है।

विक्की के तस्वीर साझा करने के बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पोस्ट पर लोगों की टिप्पणियां भी खूब आईं। कुछ ने जानना चाहा कि क्या ये घाव के निशान असली हैं? वहीं कुछ ने विक्की के अभिनय की तारीफें कीं। फिल्म के निर्देशक शूजीत सरकार ने भी पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा- 'पीटर गोर्शनिन द्वारा बनाया कट'। वहीं एक यूजर ने विक्की की कथित प्रेमिका कैटरीना कैफ को भी खींच लाया और कहा- कैटरीना को दुख होगा।

बता दें, विक्की को सरदार उधम में उनके प्रदर्शन के लिए फिल्म उद्योग सहयोगियों से भी प्रशंसा मिल रही है। पिछले हफ्ते फिल्म की स्क्रीनिंग में उनके साथ शामिल हुईं कैटरीना ने भी उनकी सराहना की और उन्हें 'शुद्ध प्रतिभा' कहा। इस साल की शुरुआत में, यह बताया गया था कि विक्की और कैटरीना ने चुपचाप रोका सेरेमनी में सगाई कर ली है। जबकि उनकी टीम ने तुरंत इस खबर का खंडन किया।

टॅग्स :विक्की कौशलहिन्दी सिनेमा समाचारकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!