लाइव न्यूज़ :

ऐसी ना देखी होगी हल्दी सेरेमनी, हल्दी और गुलाब की पंखुड़ियों से लिपटे नजर आए कैटरीना-विक्की कौशल, साझा की तस्वीरें

By अनिल शर्मा | Updated: December 11, 2021 13:41 IST

इस बीच विक्की कौशल ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है। तस्वीरों में विक्की और कैटरीना हल्दी और गुलाब की पंखुड़ियों से सराबोर नजर आ रहे हैं। तस्वीरें पोस्ट करते हुए विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा- शुक्र, सब्र और खुशी। 

Open in App
ठळक मुद्देविक्की कौशल ने शादी के बाद हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें प्रशंसकों के बीच साझा कीपहली तस्वीर में विक्की और कैटरीना साथ खिलखिलाते दिख रहे हैं तस्वीरों में विक्की और कैटरीना हल्दी और गुलाब की पंखुड़ियों से सराबोर नजर आ रहे हैं

मुंबईः बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल ने राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित एक आलीशान होटल में गुरुवार 9 दिसंबर को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। शादी के कुछ घंटे के बाद जोड़े ने अपने खास दिन की तस्वीरें ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट कीं जो काफी वायरल हुईं। 

इस बीच विक्की कौशल ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है। तस्वीरों में विक्की और कैटरीना हल्दी और गुलाब की पंखुड़ियों से सराबोर नजर आ रहे हैं। तस्वीरें पोस्ट करते हुए विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा- शुक्र, सब्र और खुशी। 

पहली तस्वीर में विक्की और कैटरीना साथ खिलखिलाते दिख रहे हैं। दोनों हल्दी में नहाए एक-दूसरे के हाथ को पकड़े पोज दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में विक्की अपने पिता सैम कौशल के साथ खुशी के पल को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। पिता और बेटे काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में विक्की हल्दी लगने के बाद नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर काफी दिलचस्प है। 

विक्की हल्दी के दिन काले चश्मे में शान से बैठे हैं और उनके ऊपर बाल्टी से पानी उड़ेला जा रहा है। ये तस्वीर इस बात की गवाही है कि विक्की और कैटरीना ने कितने मजेदार पलों को जिया है। आखिरी तस्वीर में विक्की और कैटरीना एक-दूसरे को हल्दी में निहारते-खिलखिलाते हुए खुशी के पल को जी रहे हैं।

गौरतलब है कि शादी का कार्यक्रम निजी समारोह रहा और विवाह स्थल की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में गार्ड तैनात थे जिससे मीडिया के लिए जानकारी जुटाना मुश्किल हुआ। आलीशान ‘सिक्स सेंसेज़ फोर्ट बरवाड़ा’ होटल से जोड़े की तीन तस्वीरें और एक छोटा वीडियो ही उनकी शादी का संकेत था। यह पुराना किला है जिसे आलीशान होटल में बदला गया है। मीडिया और प्रशंसकों को इससे सुरक्षित दूरी पर रखा गया था और इसकी रखवाली निजी सुरक्षा कर्मी कर रहे थे।

टॅग्स :कैटरीना कैफविक्की कौशलहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!