लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगी रणबीर कपूर की Ex?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 4, 2020 08:30 IST

संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में कटरीना कैफ नजर आ सकती हैं, बता दें कि फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं

Open in App
ठळक मुद्देआलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है.आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है. दोनों के लव-अफेयर ही नहीं बल्कि जल्द शादी के चर्चे लंबे समय से हो रहे हैं. दोनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम भी कर रहे हैं. इसके अलावा आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं.

इसी फिल्म को लेकर नई खबर ये आ रही है कि इसमें रणबीर कपूर की 'एक्स' यानी कि कटरीना कैफ भी काम कर सकती हैं. दरअसल, हाल ही में कटरीना ने भंसाली के ऑफिस में विजिट की थी. इसके बाद से खबर आई कि वह भी भंसाली के साथ काम करने वाली हैं.

कहा जा रहा है कि 'गंगूबाई' में कटरीना एक आइटम नंबर कर सकती हैं. हालांकि अभी तक इस बारे में ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है. वैसे, यह सच भी हो सकता है. कटरीना एक बेहतरीन डांसर हैं और उन्होंने 'चिकनी चमेली', 'शीला की जवानी', 'जरा जरा टच मी' जैसे कई बेहतरीन डांस नंबर दिए हैं.

बात करें 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की तो इस फिल्म में आलिया एक माफिया क्वीन का किरदार निभाती नजर आएंगी. इस फिल्म से आलिया के दो पोस्टर भी सामने आ चुके हैं. आलिया अभी फिल्म की तैयारियां कर रही हैं. वह इसके लिए हिंदी और मराठी में गालियां देना भी सीख रही हैं. फिल्म इसी साल 11 सितंबर को रिलीज होगी.

टॅग्स :आलिया भट्टकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीविक्की कौशल और कैटरीना कैफ बने माता-पिता, बेटे का किया स्वागत, सोशल मीडिया पर लिखा

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीमां बनेंगी कैटरीना कैफ?, पति विक्की कौशल ने शेयर की तस्वीरें, लिखा- 'दिल खुशियों से भरा है'

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?