लाइव न्यूज़ :

कोरोना के बढ़ते केस पर कार्तिक आर्यन ने किया Tweet, लोगों से कही ये बड़ी बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 1, 2020 09:50 IST

अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बेहद ही व्यंगात्मक तरीके से उन लोगों पर हमला बोला है जो कोरोना को लेकर लापरवाही बरते आ रहें हैं। कार्तिक का पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा हैकोरोना केस पर अब कार्तिक आर्यन ने ट्वीट किया है

भारत में कोरोना वायरस के कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और सोमवार को पिछले 24 घंटे में 78512 नए मामले सामने आने के बाद देशभर में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 36 लाख के पार हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में देशभर में 971 लोगों ने कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गंवाई, जिसके बाद देश में मौत का आंकड़ा 64469 हो गया।

 ऐसे में अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बेहद ही व्यंगात्मक तरीके से उन लोगों पर हमला बोला है जो कोरोना को लेकर लापरवाही बरते आ रहें हैं। कार्तिक का पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया है।

ऐसे में कार्तिक आर्यन ने एक जर्नलिस्ट के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि उन तमाम लोगों का शुक्रिया जिन्होंने ये लाइन कही थी, ‘तुम लोग ना बड़े फट्टू हो’ देख जो होना है वो तो होना है’ ‘कोरोना के चक्कर में काम थोड़ी ना रुक जाएगा’ जिसके बाद कार्तिक ने हाथ जोड़ते हुए लिखा रिकॉर्ड बनवाएंगे आप लोग। इससे साफ हो रहा है कि कार्तिक यहां उन तमाम लोग पर निशाना साध रहें है जो बेवजह अपने घरों से बाहर निकल रहें है और कोरोना को लेकर लापरवाह हो रखें हैं।

भारत में कोरोना वायरस से रिकवरी रेट 76.63 प्रतिशत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में पिछले 24 घंटे में 64934 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद भारत में कोविड-19 से रिकवरी रेट 76.63 प्रतिशत हो गई है, जो रविवार को 76.47 प्रतिशत थी। वहीं देश में कोरोना वायरस से मौत की दर में लगातार गिरावट आई है और यह 1.78 प्रतिशत हो गई है, जो रविवार को 1.81 प्रतिशत थी। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों के 21.59 प्रतिशत एक्टिव केस मौजूद हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकार्तिक आर्यन
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया