लाइव न्यूज़ :

Bhool Bhulaiya 2: फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगी 'भूल भुलैया 2', डायरेक्टर ने किया खुलासा

By अमित कुमार | Updated: February 22, 2021 13:19 IST

Bhool Bhulaiyaa 2 release in theatres: एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म के पहले भाग को लोगों ने काफी पसंद किया था।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'भूल भुलैया 2' की रिलीज डेट को लेकर डायरेक्टर ने अपनी बात रखी है।कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी की जोड़ी को संग देखने के लिए फैंस बेहद उत्सुक हैं।इस फिल्म में एक्ट्रेस तब्बू भी एक अहम रोल में नजर आने वाली हैं।

Bhool Bhulaiyaa 2 release in theatres: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की मस्ट अवेटेड फिल्म 'भूल भुलैया 2' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। डायरेक्टर अनीस बज्मी ने बताया कि यह फिल्म इस साल 19 नवंबर को रिलीज की जाएगी। पहले यह फिल्म 31 जुलाई 2020 को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी। 

कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म 'लव आज कल' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन कार्तिक की पिछली कुछ फिल्मों पर नजर डालें तो उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। 'लुका छुप्पी', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'पति पत्नी और वो' की गिनती कार्तिक की सफल फिल्मों में की जाती है। आने वाले समय में उनकी कुछ और ऐसी फिल्में हैं जिनसे दर्शकों को खासी उम्मीदें होंगी।  

इन दिनों कार्तिक अपनी आने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 में बिजी हैं। यह फिल्म अक्षय कुमार की भूल भुलैया का दूसरा भाग है। जिसमे कार्तिक लीड रोल प्ले कर रहे हैं। कुछ दिन पहले कार्तिक आर्यन  ने फिल्म की शूटिंग से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह ढोंगी बाबा के अवतार में नजर आ रहे थे। वीडियो के कैप्शन में कार्तिक ने लिखा- 'इस लुक में स्माइल ही नहीं रुकती। जयपुर लेट्स रोल,  मैंगो सीजन शुरू हो गया है।'

टॅग्स :कार्तिक आर्यनकिआरा आडवाणीतब्बूबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!