लाइव न्यूज़ :

Video: कार्तिक ने सारा के साथ डेट को लेकर खुल्लम खुल्ला कही ये बात, सुनकर बाग-बाग हो जाएगा एक्ट्रेस का दिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 19, 2019 09:27 IST

एक कार्यक्रम में कार्तिक आर्यन से जब पत्रकारों ने पूछा कि सारा अली खान के साथ उनकी कॉफी डेट का क्या हुआ?

Open in App

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों चमकते सितारा हैं। उसी के साथ ही वह सारा अली खान के खुल्लम खुल्ला डेट के लिए इंवाइट करने के बाद से और भी ज्यादा सुर्खियों में हैं। इसके बाद से दोनों से ही मीडिया डेट को लेकर सवाल करती रहती है, लेकिन कार्तिक हमेशा इससे बचते देखे गए हैं लेकिन अब उन्होंने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

हाल ही में मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में कार्तिक आर्यन से जब पत्रकारों ने पूछा कि सारा अली खान के साथ उनकी कॉफी डेट का क्या हुआ? इस पर  कार्तिक आर्यन ने कहा कि वह कॉफी पर डेट पर जाने के लिए तैयार हैं और सारा अली खान को उन्हें बस जगह बतानी है और वह वहां पर पहुंच जाएंगे। वह कहते हैं कि कॉफी डेट पर मैंने पिछली बार सुना था कि सारा की माँ ने उन्हें रुकने के लिए कहा है। अभी बहुत बार बोल दिया है। अब कार्तिक का रिएक्शन आने दो यह सारा ने कहा था। मैं तो यही कह सकता हूँ कि मैं तो कॉफ़ी डेट के लिए तैयार हूँ। उनको बस जगह बतानी है।

ब्लश करने लगे कार्तिक और सारा

लोकमत अवार्ड में  रणवीर सिंह ने कार्तिक और सारा को मिलवाया भी था। जिसका वीडिया वायरल हुआ था जिसके मुताबिक रणवीर ने पहले कार्तिक आर्यन से बात करते हैं इसके बाद उन्हें लेजाकर अपनी सिंबा फिल्म की एक्ट्रेस सारा अली खान से मिलवा दिया था। अचानक ही कार्तिक का हाथ सारा के हाथ में देने से वो दोनों हंसते हैं और ब्लश भी करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह दोनों को मिलवाने के बाद यू गाइज मेट कहते हैं और दिल का साइन भी बनाते हैं। इसके बाद सारा और आर्यन गले मिलते हैं। दोनों एक्टर्स आपस में बात करते हुए भी दिखाई देते हैं। 

जानें सारा ने क्या कहा था 

करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण के सीजन 6 में सैफ अली खान बेटी सारा अली खान ने एंट्री ली थी। दोनों पिता और बेटी ने शो को बखूबी इंज्वॉय किया। जब करण जौहर ने उनसे उनका क्रश पूछा तो उन्होंने बताया कि वो रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं और फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के अभिनेता कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। 

टॅग्स :कार्तिक आर्यनसारा अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया

बॉलीवुड चुस्कीHera Pheri-3: फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी, बाबू भैया संग राजू और श्याम...

बॉलीवुड चुस्कीसारा अली खान को भा रहा कश्‍मीर, ट्रेडिशनल खाना खान हुईं खुश

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: अनंत-राधिका की शादी में सारा अली खान का ट्रेडिशनल अवतार, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?