लाइव न्यूज़ :

कार्तिक आर्यन-कियारा की फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' का नाम बदलकर 'सत्यप्रेम की कथा' किया गया, जानिए वजह

By अनिल शर्मा | Updated: August 1, 2022 09:08 IST

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहले लुक साझा किया है जिसमें वह कियारा को अपनी बाहों में लिए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा- "जन्मदिन मुबारक हो कथा !! तुम्हारा सत्यप्रेम। सत्यप्रेम की कथा।"

Open in App
ठळक मुद्देनिर्देशक समीर विदवान ने पिछले साल ही शीर्षक में बदलाव को लेकर एक बयान जारी किया थाबयान में कहा गया था कि भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए शीर्षक बदल दिया जाएगा

मुंबई: कियारा आडवाणी के जन्मदिन के मौके पर अभिनेता कार्तिक आर्यन ने खुलासा किया कि उनकी आगामी फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' का नाम बदलकर 'सत्यप्रेम की कथा' कर दिया गया है। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पहली लुक तस्वीर साझा की और लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो कथा !! तुम्हारा सत्यप्रेम। सत्यप्रेम की कथा।"

तस्वीर में कार्तिक कियारा को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में संगीत भी सुनाई दे रहा है। फिल्म के टाइटल- सत्यनारायण की कथा को लेकर कोई विवाद ना हो इसलिए ऐसा किया गया है। टाइटल 'सत्यनारायण की कथा' का भ्रम पैदा कर रहा था जो भगवान विष्णु का एक नाम है। विवादों के बाद इसका टाइटल बदल दिया गया है। इसकी घोषणा पिछले साल ही कर दी गई थी।

निर्देशक समीर विदवान ने पिछले साल ही शीर्षक में बदलाव को लेकर एक बयान जारी किया था जिसे कार्तिक आर्यन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। पोस्ट में कहा गया था कि भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए शीर्षक बदल दिया जाएगा, भले ही वह पूरी तरह से अनजाने में हो।

बयान में लिखा था- "फिल्म का शीर्षक कुछ ऐसा है जो रचनात्मक प्रक्रिया के माध्यम से व्यवस्थित रूप से उभरता है। हमने भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपनी हाल ही में घोषित फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' का शीर्षक बदलने का निर्णय लिया है, भले ही वह पूरी तरह से अनजाने में ही क्यों न हो। फिल्म के निर्माता और रचनात्मक टीम भी इस निर्णय के पूर्ण समर्थन में है। हम अपनी यात्रा के दौरान अपनी प्रेम कहानी के लिए एक नए शीर्षक की घोषणा करेंगे। -समीर विदवान"।

फिल्म में कियारा और कार्तिक एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने भूलभुलैया 2 में स्क्रीन साझा किया था  फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नमः पिक्चर्स के सहयोग से किया है। इसे संगीतमय गाथा बताया जा रहा है।

टॅग्स :Kartik Aaryanbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!