लाइव न्यूज़ :

पद्मावती को दुनिया में कहीं नहीं होने देंगे रिलीज, 27 को चित्तौड़गढ़ में जुटेंगे देशभर के राजपूत: करणी सेना

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 6, 2018 11:21 IST

करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र कालवी विवादित फिल्म पद्मावती पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।

Open in App

संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म पद्मावती को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र कालवी विवादित फिल्म पद्मावती पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने इसके विरोध को लेकर लोगों से 27 जनवरी को चित्तौड़गढ़ में एकत्रित होने का आह्वान किया है। कालवी ने  से कहा कि 27 जनवरी को राजपूत समाज के सभी सदस्य चित्तौड़गढ़ में एकत्रित होकर यह बताएंगे कि रानी पद्मावती का बलिदान व्यर्थ नहीं गया और फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। 

पुरजोर विरोध करेंगे करणी सेना

करणी सेना मुखिया ने यह भी कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार को बताने का यह सबसे उचित समय है कि फिल्म को लेकर उनका किया गया ही फैसला अंतिम नहीं होगा। इस फिल्म को हम बैन करवा कर समाज के सामने एक उदाहरण पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने पहले फिल्म को इतिहास पर आधारित बताया था लेकिन बाद उन्होंने फिल्म को काल्पनिक बताया और आज तक वह इस स्थिति को स्पष्ट नहीं कर पाए हैं। 

कालवी ने यह भी कहा कि फिल्म को किसी भी हाल में रिलीज नहीं होने देंगे। फिल्म पद्मावती की समीक्षा करने वाले विशेष स्क्रीनिंग पैनल ने अपने विचारों में बताया कि फिल्म के कुछ तथ्य राजपूत और मुस्लिम समाज को आहत कर सकते हैं, लेकिन सेंसर बोर्ड ने इन विचारों पर गौर नहीं किया है। जिसका हम पुरजोर विरोध करेंगे। 

5 बदलावों के साथ फिल्म को रिलीज करने की मिली सहमत‌ि

बता दें कि पिछले दिनों सेंसर बोर्ड ने एक कमेटी से फिल्म का रिव्यू कराने के बाद 5 बदलावों के साथ इसकी रिलीज पर सहमत‌ि जताई थी। लेकिन राजपूत समाज के लोगों ने फिल्म का विरोध किया था। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होना था लेकिन विवादों में घिरने के बाद फिल्म के रिलीज को टाल दिया गया था। 

इसलिए हो रहा है पद्मावती का विरोध

राजस्थान में करणी सेना, बीजेपी नेता और हिंदूवादी संगठनों ने फिल्म पर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। करणी सेना समेत कई राजपूत संगठनों आरोप है कि फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार का महिमामंडन किया गया है। अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच ड्रीम सीक्वेंस भी फिल्माया गया है। राजपूत समाज का कहना है कि फिल्म में भी घूमर डांस को भी गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इनका कहना है कि पुरुषों के सामने रानियां घूमर नहीं करती थीं। जबकि फिल्म के घूमर गाने में राजा को भी दिखाया गया है।

दीपिका पादुकोण को मिली थी जान से मारने की धमकी

फिल्म में लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी अहम रोल में हैं। गौरतलब है कि फिल्म के ट्रेलर जारी होने के बाद ही इस पर विवाद शुरू हो गया था। करणी सेना समेत कई राजपूत संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया था। विरोध इतना ज्यादा बढ़ गया था कि फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण को जाने से मारने की धमकी भी मिलने लगी थी।

टॅग्स :पद्मावतीदीपिका पादुकोणसंजय लीला भंसालीशाहिद कपूरShahid Kapoor
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार