लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के समर्थन में उतरी करणी सेना, एयरपोर्ट से घर तक सुरक्षा के लिए साथ रहेंगे वॉलिंटियर्स

By अमित कुमार | Updated: September 7, 2020 17:10 IST

कंगना रनौत और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच बहस का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। कंगना रनौत के सपोर्ट में अब करणी सेना ने अपनी बात रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना द्वारा मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से किये जाने के बाद से उनके और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच वाक्युद्ध चल रहा है। इस मामले पर अब करणी सेना की ओर से भी बड़ा बयान आया है।

एक्ट्रेस कंगाना रनौत और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच जारी विवाद में करणी सेना भी कूद पड़ी है। करणी सेना के लोग एक्ट्रेस को सुरक्षा देने के लिए 9 सितंबर को एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। कंगना द्वारा मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से किये जाने के बाद से उनके और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच वाक्युद्ध चल रहा है।

कंगना ने कहा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत और फिल्म उद्योग के एक वर्ग में मादक पदार्थों के इस्तेमाल के बारे में बोलने के चलते वह मुंबई में असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। जिसके बाद शिवसेना नेता एवं प्रवक्ता संजय राउत ने कंगना को मुंबई छोड़ देने के लिए कहा था। इस मामले पर अब करणी सेना की ओर से भी बड़ा बयान आया है। 

शिवसेना के खिलाफ करणी सेना ने किया प्रदर्शन

करणी सेना के जीवन सोलंकी ने कहा, 'कंगना रनौत का समर्थन करने के लिए करणी सेना नौ सितंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद रहेगी। करणी सेना के सदस्य अभिनेत्री को सुरक्षा देते हुए उन्हें एयरपोर्ट से उनके घर तक पहुंचाएंगे। करणी सेना मुंबई में कंगना की सुरक्षा की जिम्मेदारी ले रही है। सोमवार को जम्मू में करणी सेना ने शिवसेना के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

कंगना रनौत को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा

वहीं केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है और अब उनकी सुरक्षा में 10 सशस्त्र कमांडो तैनात रहेंगे, जो शिफ्ट के हिसाब से हर समय उनकी सुरक्षा में लगे रहेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अभिनेत्री को सुरक्षा देने का फैसला ऐसे समय में आया है जब मुंबई पुलिस से डर लगने के उनके एक बयान पर विवाद का दौर जारी है। फिलहाल अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में मौजूद कंगना ने दो दिन पहले कहा था कि वह नौ सितंबर को मुंबई लौटेंगी। 

टॅग्स :कंगना रनौतसंजय राउतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच