लाइव न्यूज़ :

'खतरों के खिलाड़ी 10' की विनर बनीं करिश्मा तन्ना, सोशल मीडिया पर छाई विजेता की फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 26, 2020 22:57 IST

खतरों के खिलाड़ी 10 में करिश्मा तन्ना की जर्नी की बात करें तो वे पूरे सीजन डेयरिंग रही हैं,करिश्मा ने हर मुश्किल स्टंट को पूरा किया है

Open in App
ठळक मुद्देखतरों के खिलाड़ी के 10वें सीजन का फिनाले हो गया है। शो की विनर बनीं करिश्मा तन्ना

खतरों के खिलाड़ी के 10वें सीजन का फिनाले हो गया है। शो की विनर बनीं करिश्मा तन्ना।खतरों के खिलाड़ी 10 के फिनाले में करिश्मा तन्ना ने करण पटेल, धर्मेश, बलराज को पीछे छोड़ ट्रॉफी अपने नाम की है। करिश्मा ने शो के सभी टास्क में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। 

करिश्मा शो को जीतने वाली पहली महिला बनी हैं, इससे पहले किसी भी फीमेल ने शो को नहीं जाता था। करिश्मा ने हर स्टंट को उन्होंने बखूबी पूरा किया है। करिश्मा शो की सबसे मजबूत खिलाड़ियों में से एक रही हैं। 

फिनाले में करिश्मा और करण पटेल के बीच कड़ी टक्कर चली, लेकिन करिश्मा ने करण को मात देकर ये ट्रॉफी अपने नाम की। रोहित ने जब करिश्मा को ट्रॉफी दी तो उन्होंने कहा कि वह हमेशा से चाहते थे कि एक लड़की शो की विनर बने और करिश्मा ने उनकी ये विश पूरी की। करिश्मा, रोहित की बात सुनकर इमोशनल हो जाती हैं।

वैसे बता दें कि करिश्मा की जीत की जानकारी कुछ दिनों पहले आ गई थी जब एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें वह करिश्मा को बधाई देती हैं। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कहा जाने लगा कि करिश्मा इस सीजन की विनर बन गई हैं।

 एकता ने पहली ही दी थी हिंट

एकता कपूर ने कुछ दिनों पहले अपने पोस्ट के जरिए हिंट दे दी थी कि करिश्मा ही शो की विनर होने वाली हैं। करिश्मा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एकता कपूर कह रही थीं- ये हमारी तरफ से करिश्मा के लिए बधाई है।करिश्मा ने एकता को जवाब में थैंक्यू बेबी भी लिखा है. एक्ट्रेस अमृता ने भी करिश्मा को उनके सारे सपने पूरे होने की शुभकामना दी है।

टॅग्स :करिश्मा तन्नाखतरों के खिलाड़ी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीऑरेंज थाई-हाई स्लिट ड्रेस में करिश्मा तन्ना ने ढाया कहर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

टीवी तड़काडेनिम आउटफिट में करिश्मा तन्ना लग रही है बला की खूबसूरत, तस्वीरें देखें फैंस हुए दीवाने

टीवी तड़काकरिश्मा तन्ना ने ब्राउन शर्ट में शेयर की गॉर्जियस तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कर्ली हेयर लुक

टीवी तड़काकरिश्मा तन्ना पति वरुण बंगेरा के साथ पहुंचीं तिरुपति बालाजी मंदिर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा तन्ना ने पिंक लहंगें में शेयर किया दिवाली लुक, ट्रेडिशनल ड्रेस में लग रही हैं बेहद खूबसूरत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार