लाइव न्यूज़ :

Daayra: करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म का ऐलान, साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन संग साझा करेंगी स्क्रीन; जानें फिल्म के बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2025 14:59 IST

Daayra:  एम्पुरान स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ फिल्म दायरा में काम करने के लिए तैयार हैं। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन मेघना गुलजार करेंगी। करीना ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रोजेक्ट की घोषणा की और पृथ्वीराज सुकुमारन और मेघना गुलजार के साथ तस्वीरें भी साझा कीं।

Open in App

Daayra: ‘तलवार’ और ‘राज़ी’ जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन कर चुकीं मेघना गुलजार अपनी अगली फिल्म ‘दायरा’ में अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन को निर्देशित करेंगी। फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। ‘दायरा’ एक क्राइम-ड्रामा थ्रिलर फिल्म है।

करीना कपूर ने एक बयान में कहा, ‘‘हिंदी सिनेमा में 25 शानदार वर्षों का जश्न मनाते हुए मैं अपनी अगली फिल्म ‘दायरा’ की घोषणा करते हुए उत्साहित हूं। निर्देशक के रूप में मेघना गुलजार के साथ काम करना एक सपना सच होने जैसा है। मैं लंबे समय से उनके कार्यों की प्रशंसक रही हूं। पृथ्वीराज जैसे प्रतिभाशाली अभिनेता के साथ सहयोग करना भी मेरे लिए खास है। फिल्म की विचारोत्तेजक और साहसी कहानी मुझे बेहद पसंद आई।’’

यह मेघना गुलजार और जंगली पिक्चर्स के बीच ‘तलवार’ और ‘राज़ी’ के बाद तीसरी साझेदारी है। फिल्म के सह-लेखक यश केसवानी और सीमा अग्रवाल हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा, ‘‘जब मुझे यह पटकथा सुनाई गई, तभी मुझे लगा कि यह फिल्म मुझे जरूर करनी चाहिए।’’

मेघना गुलजार ने कहा, "सह-लेखक सीमा और यश के साथ, ब्लैक एंड व्हाइट के भीतर के ग्रे को उजागर करना चुनौतीपूर्ण और रोमांचक दोनों था। जंगली पिक्चर्स के साथ सहयोग करना हमेशा रचनात्मक रूप से संतुष्टिदायक होता है।"

जंगली पिक्चर्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमृता पांडे ने मेघना की संवेदनशीलता, कलात्मकता और मनोरंजन व विषयवस्तु के संतुलन की प्रशंसा करते हुए कहा कि फिल्म की पटकथा वर्तमान समय की जटिलताओं को गहराई से उकेरती है। फिल्म फिलहाल पूर्व-निर्देशन (प्री-प्रोडक्शन) चरण में है। 

टॅग्स :करीना कपूरपृथ्वीराजआगामी फिल्मटॉलीवुड सिनेमाबॉलीवुड अभिनेत्रीफिल्महिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?