लाइव न्यूज़ :

करीना कपूर ने बड़े बेटे तैमूर की फोटो शेयर कर पूछा, योगा कर रहे हो या नींद से उठे हो

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 10, 2021 19:18 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हाल ही में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है । साथ ही वे अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं । हाल ही में करीना ने अपने बड़े बेटे तैमूर की एक प्यारी सी फोटो शेयर की है ।

Open in App
ठळक मुद्देकरीना कपूर ने शेयर की बेटे तैमूर की फोटोएक्ट्रेस ने पूछा, योगा कर रहे हो या नींद से उठे होफैंस ने फोटो पर किए प्यारे कमेंट

मुंबई :  बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हाल ही में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है । साथ ही वे अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं । बच्चे के जन्म के बाद करीना अपने काम पर लौट चुकी हैं और साथ ही वो अपने बच्चों की फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं । हाल ही में करीना ने अपने बड़े बेटे तैमूर की एक प्यारी सी फोटो शेयर की है ।

योगा कर रहे हो या नींद से उठे हो - करीना

करीना कपूर ने जो फोटो शेयर की है , उसमें तैमूर योगा मैट पर लेटे नजर आ रहे हैं और स्ट्रेचिंग कर रहे हैं । करीना ने इस फोटो का प्यारा सा कैप्शन भी लिखा । उन्होंने लिखा,  'योगा के बाद स्ट्रेचिंग कर रहे हो या नींद के बाद स्ट्रेचिंग कर रहे हो #lockdownyoga.' तैमूर की यो फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । तैमूर स्टार किड्स में से सबसे ज्यादा फेमस हैं । हालांकि करीना ने अपने दूसरे बच्चे के नाम के बारे में अभी तक कुछ नहीं बताया है  और न ही उनके दूसरे बच्चे की छलक दुनिया के सामने नहीं आई है ।

रणधीर कपूर ने किया था डिलीट पर तस्वीर हुई वायरल

हाल ही में  करीना के पिता रणधीर कपूर ने बच्चे की फोटो शेयर की थी । दरअसल, रणधीर कपूर ने फोटो का एक कोलाज बनाकर तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद ये चर्चा शुरू हो गई कि तस्वीर करीना और सैफ के दूसरे बेटे की है लेकिन इसपर रणधीर कपूर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी ।  

दरअसल सैफ और करीना कपूर के पहले बच्चे के नाम तैमूर के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कही गई थीं । लोगों ने इसे अलग तरह से जोड़ कर देखा था । ऐसे में करीना ने खुद नेहा धूपिया के शो में इस बात का खुलासा किया कि वे अपने दूसरे बच्चे के नाम और लुक को मीडिया के सामने नहीं लाना चाहते । 

टॅग्स :करीना कपूरतैमूर अली खानइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'