लाइव न्यूज़ :

करीना कपूर को उनकी फेवरिट जगह पर किया गया स्पॉट, वायरल हुई तस्वीर

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 13, 2022 18:14 IST

करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन नए पोस्ट्स शेयर करती हैं। इसी सिलसिले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई फोटो पोस्ट की है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं करीना कपूर खान।करीना कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की नई तस्वीर।एक्ट्रेस ने बताया कि घर में उनकी सबसे पसंदीदा जगह कौन सी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अक्सर ही फैंस को फिटनेस गोल्स देती हुई नजर आती हैं। यही नहीं, वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें आए दिन सोशल मीडिया पर बेहतरीन पोस्ट्स शेयर करते हुए स्पॉट किया जाता है। इसी क्रम में एक बार फिर बेबो चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर बताया है कि घर में उनकी सबसे पसंदीदा जगह कौन सी है।

गुरुवार को तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी सबसे पसंदीदा जगह पर वापसी, मेरी योगा मैट मेरी फेवरिट गर्ल के साथ। आगे लंबी जर्नी है लेकिन हम ये कर सकते है। क्या पीछे मेरी कार है।' बता दें कि इस तस्वीर में करीना जिम वियर में नजर आ रही हैं और वो अपनी योगा मैट पर खुली टेरेस में बैठी हुई हैं। वहीं, फैंस को करीना की ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है और वो इसपर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

बता दें कि करीना कपूर खान बीते साल दिसंबर में कोरोना पॉजिटिव पायी गई थीं। उनके अलावा अमृता अरोड़ा भी कोविड-19 पॉजिटिव हो गई थीं, जिसके बाद दोनों ने खुद को होम क्वॉरंटीन कर लिया था। फिलहाल, दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। मालूम हो, करण जौहर की एक पार्टी में करीना और अमृता ने शिरकत की थी, जिसके बाद दोनों को कोरोना हो गया था। 

वहीं, करीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही आमिर खान स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस साल 14 अप्रैल को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  करीना और आमिर के अलावा फिल्म में नागा चैतन्य और मोना सिंह भी नजर आने वाले हैं। बताते चलें कि ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का ऑफिशल रीमेक है। वैसे करीना करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी नजर आने वाली हैं।

टॅग्स :करीना कपूरइंस्टाग्रामबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम