लाइव न्यूज़ :

आलिया के बाद इस स्टार की बेटी को लॉन्च करेंगे करण जौहर, जानिए कौन है वो?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 7, 2018 08:46 IST

करण जौहर स्टार किड्स को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए पहचाने जाते हैं.

Open in App

करण जौहर स्टार किड्स को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए पहचाने जाते हैं. उन्होंने अब तक आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर जैसे कई स्टार किड्स की फिल्मों में एंट्री करवाई है.

इस कड़ी में वह जल्द ही 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में चंकी पांडे की बेटी अनन्या के साथ तारा सुतारिया को लॉन्च कर रहे हैं. इसके बाद वह 2019 में संजय कपूर और महीप संधु की बेटी शनाया कपूर को भी बड़े पर्दे पर उतारेंगे. हाल में शनाया को मुंबई के अंधेरी स्थित करण जौहर के दफ्तर में देखा गया.

तब से अटकलें तेज हैं कि करण ने शनाया को लॉन्च करने का मन बना लिया है. जाह्नवी कपूर को 'धड़क' से लॉन्च करने के बाद उनकी चचेरी बहन शनाया को भी धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री मिलेगी. शानिया हाल में 19 साल की हुई हैं.

शनाया भी अन्य स्टार किड्स की तरह सोशल मीडिया का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं. उन्हें अक्सर शाहरुख खान की बेटी सुहाना तथा अनन्या पांडे के साथ देखा जाता है. अब देखना होगा कि इस स्टार की बेटी पर्दे पर आलिया की तरह से कोई कमाल कर पाती है या फिर नहीं.

टॅग्स :करण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: एमएस धोनी का रोमांटिक अंदाज, बॉलीवुड के नए 'लवर बॉय', वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2024: शाहरुख खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहले नंबर पर किया कब्जा, अमिताभ बच्चन को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?