लाइव न्यूज़ :

जानिए करण जौहर को रूही और यश की बात पर क्यों आई हंसी? वायरल हुआ वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 6, 2020 16:46 IST

करण जौहर ने बच्चों रूही और यश के साथ नई वीडियो शेयर की है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं करण जौहररूही और यश के साथ करण ने शेयर की वीडियो

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लागू हुए देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से सभी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपने-अपने घरों पर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस बीच फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) भी अपने बच्चों के साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, करण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो रूही और यश के साथ दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में रूही और यश करण के साथ घर के वॉशरूम में हैं, जहां रूही करण को बता रही हैं कि यहां मौजूद बाथटब किसी काम का नहीं है। रूही की इस बात को सुनकर करण खुद भी हंसने लगते हैं और कहते हैं कि मैंने इस टब को कभी इस्तेमाल नहीं किया। वहीं, करण पास में खड़े यश से सवाल करते हैं कि वो क्या कर रहे हैं? इस पर यश जवाब देते हैं कि वो डैडा को नहला रहे हैं, जिसको सुनकर करण फिर से हंसने लगते हैं। 

src="https://www.instagram.com/p/B_1h5b4pj9Q/embed" height="710" width="612" frameborder="0"

वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, जब करण जौहर ने इस तरह से रूही और यश की कोई वीडियो शेयर की हो। जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है, करण तब से अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। उन्हें अक्सर बच्चों के साथ वीडियो पोस्ट करते हुए देखा जाता है। हाल ही में करण ने यश की एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें यश ये बताते हुए नजर आ रहे थे कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कोविड-19 (COVID-19) को हटा सकते हैं।

करण ने इस वीडियो में यश से सवाल किया था कि कोरोना वायरस को कौन हटा सकता है। इसी के जवाब में बड़े ही क्यूट अंदाज में यश ने कहा था अमिताभ बच्चन। इसके बाद करण ने यश से ये भी पूछा था कि क्या वो बिग बी को कॉल करके कोरोना हटाने की बात करें तो इस पर यश बड़े ही नटखट अंदाज में कहते हुए नजर आए थे कि नहीं क्योंकि वो मेरे कमरे में नहीं आते हैं। बता दें कि इस वीडियो को फैंस के साथ कई सेलेब्रिटीज ने भी पसंद किया था।

src="https://www.instagram.com/p/B-Tuodypaip/embed" height="710" width="612" frameborder="0"

मालूम हो, आजकल रूही और यश ने सोशल मीडिया परर काफी धमाल मचाया हुआ है। फैंस को उनकी वीडियोज काफी पसंद आती हैं। यही नहीं, कई बॉलीवुड स्टार्स भी बच्चों के अनोखे अंदाज के कायल हैं। यही कारण है कि करण जौहर की बच्चों के साथ शेयर की गई वीडियोज पर सेलेब्रिटीज जमकर कमेंट करते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?