लाइव न्यूज़ :

लो भाई! कंगना की शिकायत हुई दूर, करण जौहर करना चाहते हैं 'क्वीन' के साथ काम

By मेघना वर्मा | Updated: April 7, 2019 12:04 IST

कंगना हाल में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस भी बन गई हैं। रिपोर्ट की मानें तो जयललिता की बायोपिक के लिए उन्होंने 24 करोड़ रूपये की फीस ली है। 

Open in App

कंगना बॉलीवुड की कुछ उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो ना सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि अपने बेबाक बोल के लिए भी उनकी बी टाउन में अलग ही पहचान हैं। कंगना हमेशा खरा बोलने के लिए जानी जाती हैं। तभी तो फिल्म मेकर करण जौहर को वो नेपोटिजम को लेकर अक्सर खरी-खोटी सुनाती रहती है। मगर हाल ही में करण जौहर कंगना की तारीफ करते हुए दिखाई दिए हैं। 

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार करण जौहर ने कंगना के तारीफों के पुल बांध दिए हैं। सिर्फ यही नहीं करण जल्द ही कंगना के साथ काम भी करना चाहते हैं। करण ने कहा है, 'जाहिर तौर पर कंगना बॉलीवुड की सबसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं।' हाफिंगटन पोस्ट से बात करते हुए उन्होंने ये भी कहा है कि फ्यूचर में वो कंगना के साथ काम जरूर करना चाहेंगे। 

नेपोटिज्म फैलाने पर घेरे गए थे करण

कंगना ने एक बार करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर आई थीं जहां उन्होंने करण पर नेपोटिज्म फैलाने के मुद्दे पर बात कही थी। इसी के बाद से कंगना इस चैट शो पर वापिस नहीं इंवाइट की गईं। इस साल इसी बात को लेकर कंगना की बहन रंगोली ने भी करण जौहर को घेरे में ले लिया था। ट्वीट करके उन्होंने करण को खरी-खोटी सुनाई थी। 

कंगना ने हाल ही में बॉलीवुड में अपना डायरेक्शन डेब्यू मर्णिकर्णिका फिल्म से किया है। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहा जा रहा हैं। वहीं जल्द ही कंगना राजकुमार के साथ अलगी फिल्म मेंटल है क्या में दिखाई देंगी। कंगना हाल में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस भी बन गई हैं। रिपोर्ट की मानें तो जयललिता की बायोपिक के लिए उन्होंने 24 करोड़ रूपये की फीस ली है। 

टॅग्स :करण जौहरकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?