लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की शादी में न्योता नहीं मिलने पर शर्मिदा हुए थे करण जौहर, फिल्ममेकर से किए गए थे ऐसे सवाल

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 27, 2022 16:51 IST

कॉफी विद करण के 13वें एपिसोड में होस्ट करण जौहर इस बारे में बात करेंगे कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल द्वारा उनकी शादी के लिए आमंत्रित नहीं किया जाना उनके लिए बहुत शर्मनाक क्यों था।

Open in App
ठळक मुद्देकैटरीना कैफ और विक्की कौशल पिछले साल 9 दिसंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थेकैटरीना और विक्की की शादी में ज्यादा लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया थाविक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में आमंत्रित नहीं किए जाने से शर्मिंदा थे करण जौहर

मुंबई: मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर अपने चैट शो कॉफी विद करण के सातवें सीजन का समापन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शो के 13वें एपिसोड में करण कॉफी विद करण अवार्ड्स देते हुए दिखाई देंगे। इसके साथ ही वो विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में आमंत्रित नहीं किए जाने पर भी बात करते हुए नजर आएंगे। विक्की और कैटरीना ने पिछले साल 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी रचाई थी।

दोनों की शादी में ज्यादा लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया था। ऐसे में विक्की और कैटरीना की शादी में न बुलाए जाए पर करण जौहर ने कहा, "जब विक्की और कैटरीना की शादी हो रही थी तो यह मेरे लिए बहुत शर्मनाक हो गया था। यह एक बिंदु पर पहुंच गया जहां लोग ऐसे थे जैसे आपने हमें उनके बारे में नहीं बताया, आप शादी में हैं और अभी भी हमें नहीं बता रहे हैं आदि!"

उन्होंने आगे कहा, "यह स्वीकार करना बहुत शर्मनाक था कि मुझे आमंत्रित नहीं किया गया था। फिर शादी के बाद सहानुभूति और संदेह आए। लोग ऐसे थे कि आपको आमंत्रित क्यों नहीं किया गया? क्या तुम लोगों के बीच सब ठीक है?" हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि उनको ये जानकारी तसल्ली हुई कि ऐसे और लोग भी थे, जिन्हें विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में नहीं आमंत्रित किया गया था।

करण ने कहा, "जब मुझे पता चला कि अनुराग कश्यप को भी विक्की-कैटरीना की शादी में नहीं बुलाया गया है, तो मुझे थोड़ी शांति मिली।" चैट शो के आखिर एपिसोड में करण कुशा कपिला, तन्मय भट, दानिश सैत और निहारिका एनएम को कॉफी विद करण अवार्ड्स की जूरी के रूप में आमंत्रित करेंगे और उनके साथ मजेदार बातचीत भी करेंगे। कॉफी विद करण सीजन 7 का 13वां एपिसोड डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 29 सितंबर को सुबह 12 बजे स्ट्रीम होगा।

टॅग्स :करण जौहरविक्की कौशलकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?