लाइव न्यूज़ :

'बॉलीवुड की बीवियाँ' विवाद: करण जौहर और मधुर भण्डारकर में हुई सुलह, जौहर ने माँगी माफी तो भण्डारकर ने कहा- माफ किया पर याद रखना...

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: November 27, 2020 12:27 IST

मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया पर करण जौहर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने प्रोडक्शन में बनी एक आगामी रियलिटी शो का नाम उनकी फिल्म के नाम पर रख दिया है और मधुर ने करण से अपने शो के टाइटल को बदलने की गुजारिश की थी.

Open in App

बॉलीवुड के तीन दिग्गज फिल्म मेकर्स के बीच एक बड़ा विवाद सामने आया था. जब जाने-माने फिल्म मेकर मधुर भंडारकर ने बीते दिनों करण जौहर और अपूर्व मेहता  पर बड़ा आरोप लगाया था.  मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया पर करण जौहर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने प्रोडक्शन में बनी एक आगामी रियलिटी शो का नाम उनकी फिल्म के नाम पर रख दिया है और मधुर ने करण से अपने शो के टाइटल को बदलने की गुजारिश की थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक मधुर ने साल 2016 में अपनी फिल्म 'बॉलीवुड वाइव्स' का ऐलान किया था, जिस पर वो अभी काम कर रहे हैं.  इस बीच, करण ने अपने वेब सीरीज प्रोडक्शन का ऐलान किया, जिसका टाइटल  'फेव्यूलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' रखा गया है. 

मधुर भंडारकर ने इसे लेकर ट्वीट करते हुए लिखा था, "प्रिय करण जौहर आप और अपूर्व मेहता मुझसे वेब के लिए बॉलीवुड वाइव्स टाइटल की मांग की थी, जिसे मैंने इनकार कर दिया था, क्योंकि मेरी परियोजना निर्माणाधीन है। यह नैतिक और सैद्धांतिक रूप से गलत है कि आपने इसे द फेव्यूलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स करके इस्तेमाल कर लिया है। कृपया मेरी परियोजना को बर्बाद न करें। मैं आपसे शीर्षक को बदलने का विनम्र आग्रह करता हूं।"

अब करण जौहर ने माफी मांगते हुए अपनी ओर से सफाई दी है. करण जौहर ने इसका जवाब दिया है और कहा है कि उन्होंने अलग टाइटल लिया है जो  द फेव्यूलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स है और हम सोशल मीडिया पर इस सीरीज का प्रमोशन द फेव्यूलस लाइव्स नाम से करेंगे. 

करण जौहर ने अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा- ये मेरे प्रिय दोस्त मधुर भंडारकर के लिए.  'हमारा रिश्ता बहुत पुराना है, हम इस मजबूती से बंधी इंडस्ट्री का हिस्सा सालों से हैं. इन सालों में मैं आपके काम का एक बड़ा प्रशंसक भी रहा हूं और मैंने हमेशा आपके लिए अच्छा ही चाहा है'. 

इस पोस्ट में करण ने आगे लिखा- 'मुझे पता है कि आप हमसे नाराज हैं. मैं बीते कुछ हफ्तों में आपको हुई असुविधा के लिए माफी मांगता हूं लेकिन मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि हमने ये नया और अलग टाइटल- 'फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइब्स' अपने नॉन फिक्सन फ्रेंचाइज के फॉर्मेट को ध्यान में रखते हुए चुना था. क्योंकि हमारा टाइटल हटके था, इसलिए हमने नहीं सोचा था कि इससे आप नाराज हो जाएंगे. इसके लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं'.

करण का कहना है- 'मैं आपको बता देना चाहता हूं कि हम अपनी सीरीज को फैब्युलस लाइव्स के टाइलट से सोशल मीडिया पर प्रमोट कर रहे हैं. जो कि फ्रेंचाइज का टाइटल है और इसे आगे जाना है'. करण ने लिखा- 'हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि फॉर्मेट, नेचर, ऑडिएंस और सीरीज का टाइटल अलग है और इससे आपके प्रोजेक्ट को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा'.

 

टॅग्स :करण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: एमएस धोनी का रोमांटिक अंदाज, बॉलीवुड के नए 'लवर बॉय', वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2024: शाहरुख खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहले नंबर पर किया कब्जा, अमिताभ बच्चन को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?