लाइव न्यूज़ :

राहत इंदौरी ने कपिल के लिए कुछ ऐसा ट्वीट, कॉमेडियन को जवाब के साथ ही मांगनी पड़ी माफी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 28, 2020 09:14 IST

राहत इंदौरी साहब ने #AskKapil के जरिए कपिल शर्मा को टैग करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'नींद से मेरा ताल्लुक ही नहीं बरसों से, ख्वाब आ आ के मेरी छत पे टहलते क्यूं हैं ?'

Open in App
ठळक मुद्देसितारे नई नई तरीके से अपने फैंस से जुड़ते रहते हैं। अभिनेता कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर #Ask के जरिए अपने फैंस के सवालों के जवाब दे रहे हैं

सितारे नई नई तरीके से अपने फैंस से जुड़ते रहते हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की तरह कॉमेडी किंग और अभिनेता कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर #Ask के जरिए अपने फैंस के सवालों के जवाब दे रहे हैं। ऐसे में फेमस शायर और कवि राहत इंदौरी ने  हाल ही में कपिल को एक ऐसा ट्वीट किया कि कॉमेडियन को माफी मांगी पड़ी है। कपिल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है।

राहत इंदौरी साहब ने #AskKapil के जरिए कपिल शर्मा को टैग करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'नींद से मेरा ताल्लुक ही नहीं बरसों से, ख्वाब आ आ के मेरी छत पे टहलते क्यूं हैं ?' दिग्गज शायर के इस ट्वीट पर कपिल शर्मा ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया और जवाब देने के बाद माफी भी मांग ली। कपिल शर्मा ने जवाब देते हुए ट्वीट में लिखा, 'एक बार जा के देख लीजिए छत पर कोई और ना सो रहा हो, गुस्ताखी माफ'। 

 फिर क्या था कपिल और राहत का ये ट्वीट फैस के बीच जमकर छा गया। हर कोई इस पर अपनी तरह तरह से प्रतिक्रियाएं पेश करने लगा।वहीं राहत इंदौरी के अलावा कपिल शर्मा से उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने #AskKapil के जरिए और भी कई सवाल किया, जिसका अभिनेता ने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया है। 

Asad Mansuri नाम के यूजर ने पूछा, 'अपने फिल्म फिरंगी में अपना वजन कैसे कम किया था ? कुछ टिप्स दें'। इस पर उन्होंने जवाब में कहा, 'बहुत मेहनत की थी, फिर से फिट होना है अब'।

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में इन दिनों लॉकडाउन है।ऐसे में फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग भी नहीं हो पा रही है। जिस कारण से सीरियल्स पूरी तरह से बंद पड़े है। लॉकडाउन के कारण फैंस कपिल के भी पुराने एपिसोड देखने पर मजबूर हैं।अब फैंस को लॉकडाउन के बाद कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड का जमकर इंतजार है।

टॅग्स :कपिल शर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!