लाइव न्यूज़ :

इस रोमांटिक देश ने कपिल शर्मा को भेजा हनीमून मनाने का न्योता, जाने को रेडी हुए कॉमेडी किंग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 5, 2019 11:24 IST

टाइम ना होने के कारण से वह पत्नी के साथ हनीमून पर नहीं जा पाए हैं। लेकिन एक देश की ओर से उनको हनीमून का न्योता दिया गया है

Open in App
ठळक मुद्देकपिल शर्मा को हमीमून का न्योता शादी के काफी समय बाद मिला हैकपिल ने भी कहा है कि वह जल्द प्लान करेंगे और देश में आएंगे

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा शादी अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी कर ली है। लेकिन टाइम ना होने के कारण से वह पत्नी के साथ हनीमून पर नहीं जा पाए हैं। लेकिन एक देश की ओर से उनको हनीमून का न्योता दिया गया है और जल्द ही कपिल अपनी बेगम गिन्नी के साथ इस देश की यात्रा कर सकते हैं। 

मिला कपिल को न्योता

कपिल शर्मा को हाल ही में हनीमून पर आने का न्योता फ्रांस के राजदूत अलेक्ज़ेंडर ज़ाइगलर ने दिया है। अलेक्जेंडर 2 फरवरी को उनकी शादी के दिल्ली रिसेप्शन में शामिल शामिल हुए थे। अलेक्ज़ेंडर ने ट्वीट करते हुए कपिल के साथ की एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी और लिखा- कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी के रिसेप्शन में शामिल होकर मैं बहुत ख़ुश हुआ और उन्हें इस बात की बधाई देता हूं। दोनों को ढेरों ख़ुशियां मिलें। पेरिस में हनीमून के बारे में क्या ख़्याल है।

उनका ये ट्वीट फैंस के बीच छा गया है। वहीं, उनके इस ट्वीट का जवाब भी कॉमेडी किंग ने दिया है। कपिल ने जवाब देते हुए लिखा है कि रिसेप्शन में आने और बधाई देने के लिए बहुत शुक्रिया सर। पेरिस आना बहुत अच्छा लगेगा। हम दोनों को पेरिस से बहुत प्यार है। जल्द ही इसका प्लान बनाते हैं।

वैसे भी हनीमून के लिए रोमांटिक शहर पेरिस से बेहतर और क्या जगह हो सकती है। कपिल ने पिछले साल दिसम्बर में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ जालंधर में शादी की थी। 

टॅग्स :कपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?