लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर 6 साल बाद साथ दिखेंगे, नेटफ्लिक्स पर जल्द आ रहा है शो, देखिए प्रोमो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 2, 2023 17:23 IST

कपिल शर्मा ने अपने शो का एक और धमाकेदार प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में, कपिल अपना परिचय देते हैं और सुनील फ्रेम साझा करते हैं। कपिल कहते हैं, दोस्तों, मैं कपिल शर्मा हूं और मैं जल्द ही एक शो लेकर आ रहा हूं। इसी वीडियो में सुनील ग्रोवर कहते हैं कि मुझे तो आप जानते ही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल शर्मा ने अपने शो का एक धमाकेदार प्रोमो जारी किया हैवीडियो में सुनील ग्रोवर कहते हैं कि मुझे तो आप जानते ही हैंकपिल शर्मा कहते हैं कि अगर आप भी आ रहे हैं तो साथ चलते हैं

Kapil Sharma and Sunil Grover reunite: लंबे समय बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है।  कपिल शर्मा ने खुद इस बात का खुलासा किया है। कपिल शर्मा और नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें में कपिल शर्मा की पूरी टीम साथ नजर आ रही है। इसमें सुनील ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच करीब 6 साल तक झगड़ा चला था और सुपरहिट जोड़ी होने के बाद भी दोनों ने लंबे समय तक एक साथ नहीं किया। 

कपिल शर्मा ने अपने शो का एक धमाकेदार प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में, कपिल अपना परिचय देते हैं और सुनील फ्रेम साझा करते हैं। कपिल कहते हैं, दोस्तों, मैं कपिल शर्मा हूं और मैं जल्द ही एक शो लेकर आ रहा हूं। इसी वीडियो में सुनील ग्रोवर कहते हैं कि मुझे तो आप जानते ही हैं। कपिल शर्मा कहते हैं कि मैं आ रहा हूं नेटफ्लिक्स पे, इसे दोहराते हुए सुनील भी कहते हैं कि मैं आ रहा हूं नेटफ्लिक्स पर। 

फिर कपिल शर्मा कहते हैं कि अगर आप भी आ रहे हैं तो साथ चलते हैं। कपिल कहते हैं कि हम दोनों एक साथ आ रहे हैं 190 से भी ज्यादा कंट्री में। इस पर मजाक में सुनील कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया रहने देते हैं। जब कपिल कहते हैं कि वो इंतजार कर रहे हैं तब सुनील ग्रोवर कहते हैं कि फिर ठीक है लेकिन हवाई जहाज से नहीं जाएंगे, बाई रोड जाएंगे।

दरअसल 6 साल पहले कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच ऑस्ट्रेलिया जाते हुए हवाई जहाज में ही झगड़ा हुआ था। सुनील ग्रोवर इसी का जिक्र करके मजाक कर रहे थे। इस वीडियो में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की बातचीत के बीच ही राजीव निगम, किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह भी दिखाई देती हैं। इसके बाद कपिल कहते हैं कि अब हुआ परिवार पूरा। हालांकि ये शो कब ऑन एयर होगा इसका खुलासा नहीं हुआ है।

टॅग्स :कपिल शर्मासुनील ग्रोवरनेटफ्लिक्सहिन्दी सिनेमा समाचारऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!