लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, कपिल शर्मा के शो में हो सकती है सुनील ग्रोवर की वापसी

By अमित कुमार | Updated: May 18, 2020 14:11 IST

टीवी जगत के सबसे जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को साथ परफॉर्म करते देखना हर कोई चाहता है। खबरों की मानें तो ये दोनों स्टार फिर साथ काम करते नजर आ सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों साथ में शो द कपिल शर्मा में नजर आते थे। लेकिन एक विवाद के बाद सुनील ने शो को छोड़ दिया था। इससे पहले सुनील ने एक ट्वीट के जरिए संकेत दिए थे कि वह कपिल शर्मा के साथ दोबारा काम कर सकते हैं।

टीवी के डॉक्टर मशहूर गुलाटी और गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच सुहल की खबरें अक्सर आती रहती हैं। चर्चा तो ये भी है कि जल्द ही सुनील ग्रोवरकपिल शर्मा के शो को वापिस ज्वॉइन कर सकते हैं। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट का दावा है कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच सबकुछ ठीक हो गया है और दोनों ही लॉकडाउन के बाद फिर एक साथ पब्लिक को हंसाते नजर आएंगे। 

दोनों साथ में शो द कपिल शर्मा में नजर आते थे। लेकिन एक विवाद के बाद सुनील ने शो को छोड़ दिया था। हालांकि, कपिल शर्मा ने सुनील को शो पर वापस लाने के लिए कई कोशिश की, लेकिन वह नहीं आए। ऐसे में अब खबर आ रही है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है और वह जल्द ही एक साथ फिर काम कर सकते हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों लॉकडाउन के बाद साथ काम कर सकते हैं। इससे पहले सुनील ने एक ट्वीट के जरिए संकेत दिए थे कि वह कपिल शर्मा के साथ दोबारा काम कर सकते हैं। दरअसल, सुनील ने द कपिल शर्मा शो का एक पुराना वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह एक एक्ट करते नजर आ रहे थे। वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ने दिल छू लेने वाली बात भी लिखी थी।

सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'जब भी मैं इसे देखता हूं तो जैसे तैसे इमोशनल हो ही जाता हूं।' किसी जमाने में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की दोस्ती काफी गहरी थी, लेकिन एक विवाद ने दोनों के बीच दूरियां पैदा कर दी। लेकिन अब एक बार फिर दोनों साथ काम करते दिखाई पड़ सकते हैं। 

टॅग्स :द कपिल शर्मा शोकपिल शर्मासुनील ग्रोवरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच