लाइव न्यूज़ :

कंगना और राजकुमार राव के बीच हुई तू तू मैं मैं, दोनों ने एक दूसरे को कहा 'मेंटल है क्या'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 3, 2018 18:26 IST

फिल्म एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है। वहीं इसे प्रकाश कोवेलामुडी डायरेक्ट कर रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 3 जुलाई: फिल्म 'क्वीन से धमाल मचाने वाले स्टार राजकुमार राव कंगना रनौत एक बार फिर फिल्म 'मेन्टल है क्या' में साथ नज़र आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज़ किया गया जिसके बाद से ही फिल्म काफी चर्चा में हैं। अब फिल्म का एक वीडियो भी सामने आया है जिसे कंगना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। कंगना ने इस वीडियो को अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान करने के लिए पोस्ट किया है। 

वीडियो में सबसे पहले राजकुमार और कंगना एक दूसरे से टकराते हैं। उसके बाद दोनों एक दूसरे से झगड़ते हैं और बोलते हैं 'मेन्टल है क्या' उसके बाद अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान करते हैं।

 

बता दें कि प्रकाश कोवेलामुडी की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले उन्होंने तेलुगु सिनेमा के लिए कई सारी फिल्में बनाई है। अपनी फिल्म ‘मेंटल है क्या’ के बारे में बात करते हुए कंगना ने मि-डे को बताया है, ‘पिछले कुछ सालों में मेरी जिंदगी में बहुत से बदलाव आए हैं जिसके बाद से लोग मझे मेन्टल कहने लगे थे। उसके बाद यह फिल्म मेरे लिए सबसे सही है। लोगों ने मुझे मेंटल कहा है। मेंटल को नकारात्मक शब्द समझा जाता है, मेरे पास अच्छा मौका है कि मैं इस फिल्म के माध्यम से इस शब्द का मतलब बदल सकूं।’

जो कुछ भी हो वीडियो को देखकर तो यही लगता है कि दोनों ही स्टार्स की ये फिल्म बहुत ही मजेदार होगी। फिल्म एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है जो की अगले साल 22 फरवरी को रिलीज़ होगी। 

टॅग्स :राजकुमार रावकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?