लाइव न्यूज़ :

इस शुक्रवार 200 करोड़ जलकर राख होने वाले हैं, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’को लेकर आलिया पर कंगना ने साधा निशाना

By अनिल शर्मा | Updated: February 21, 2022 12:28 IST

कंगना रनौत ने आलिया के पिता महेश भट्ट को मूवी माफिया बताया है और आलिया को पापा की परी। इसके साथ ही ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की कास्टिंग पर भी सवाल उठाएं

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने  आलिया के पिता महेश भट्ट को मूवी माफिया बताया है ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर कंगना ने लिखा कि फिल्म की सबसे बड़ी चूक गलत कास्टिंग है

मुंबईः आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के रिलीज से पहले कंगना रनौत का एक पोस्ट काफी चर्चा में है। इंस्टाग्राम स्टोरी के इस पोस्ट में कंगना ने आलिया सहित उनके पिता महेश भट्ट पर एक बार फिर हमला बोला है। कंगना ने पोस्ट में लिखा है कि इस शुक्रवार 200 करोड़ जलकर राख होनेवाले हैं।

कंगना ने  आलिया के पिता महेश भट्ट को मूवी माफिया बताया है और आलिया को पापा की परी। इसके साथ ही ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की कास्टिंग पर भी सवाल उठाएं। अभिनेत्री ने लिखा, ‘इस शुक्रवार 200 करोड़ जलकर राख होने वाले हैं। एक पापा (मूवी माफिया डैडी) की परी ( जो ब्रिटिश पासपोर्ट रखना पसंद करती है) के लिए, क्योंकि पापा मानते हैं रोमकॉम बिम्बो एक्टिंग कर सकती है।

कंगना ने आगे लिखा,  फिल्म की सबसे बड़ी चूक गलत कास्टिंग है। ये नहीं सुधरेंगे। (ये लोग बदलना भी नहीं चाहते) कोई आश्चर्य नहीं कि साउथ और हॉलीवुड की फिल्मों के लिए स्क्रीन जा रहे हैं। बॉलीवुड की किस्मत तब तक खराब रहेगी जब तक फिल्म माफिया के पास ताकत है।‘ 

कंगना यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने बिना नाम लिए महेश भट्ट पर औसत दर्जे के प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए फिल्ममेकर्स पर दबाव डालने का आरोप लगाया। लिखा,  ‘बॉलीवुड माफिया डैडी पापा, जिन्होंने अकेले ही फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के तरीके को बर्बाद कर दिया है उन्होंने कई बड़े निर्देशकों को इमोशनली बहला लिया और उन्हें ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए दबाव बनाया जो औसत दर्जे के रहे। अभिनेत्री ने कहा एक और उदाहरण इसकी रिलीज के तुरंद बाद सामने आएगा। जरूरत है लोग उनका मनोरंजन ना करें। इस शुक्रवार की रिलीज पर एक बड़ा हीरो और सबसे बड़ा निर्देशक भी उसके बहकावे के नए शिकार हैं।‘ 

टॅग्स :कंगना रनौतआलिया भट्टमहेश भट्टसंजय लीला भंसालीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम