लाइव न्यूज़ :

अयोध्या विवाद पर पहली फिल्म बनाएंगी कंगना रनौत, खुद के प्रोडक्शन हाउस पर करेंगी फोकस

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 25, 2019 15:35 IST

कंगना ने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम भी तय कर लिया है। इस प्रोडक्शन हाउस का नाम 'मणिकर्णिका' होगा। कंगना ने अपनी पहली प्रोड्यूस की जाने वाली फिल्म का नाम 'अपराजिता अयोध्या' रखा है।

Open in App

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और बयानों से चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत अब खुद का प्रोडक्शन हाउस खोलने वाली हैं। एक्टिंग की दुनिया में कंगना काफी लंबे समय से हैं और अब फिल्में बनाने पर फोकस कर रही हैं। कंगना अपने प्रोडक्शन हाउस में सबसे पहले अयोध्या विवाद पर आधारित फिल्म बनाएंगी। इस बात की घोषणा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान की।

कंगना ने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम भी तय कर लिया है। इस प्रोडक्शन हाउस का नाम 'मणिकर्णिका' होगा। कंगना ने अपनी पहली प्रोड्यूस की जाने वाली फिल्म का नाम 'अपराजिता अयोध्या' रखा है। 

कंगना रनौत की इस पहली फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरु होगी। जल्द ही फिल्म की कास्ट को लेकर काम शुरु होने वाला है। कंगना की फिल्म 'अपराजिता अयोध्या' हाल ही में राम जन्मभूमि मामले पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आधारित होगी। 

आपको बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'थलाइवी' का टीजर रिलीज हुआ था। इस फिल्म में कंगना तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जयललिता के किरदार में नजर आने वाली हैं। जैसे ही फिल्म का पोस्ट रिलीज हुआ था तो इसमें कंगना का लुक पहचानना मुश्किल हो रहा था। इस फिल्म में उनके लुक पर काफी काम किया गया है।

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्रीअयोध्या फ़ैसलाअयोध्या विवादअयोध्याबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई