लाइव न्यूज़ :

'विदेश में जाते ही संस्कृति भूल गई' ब्रालेट टॉप में पार्टी की तस्वीरें शेयर कर ट्रोल हुईं कंगना रनौत

By अनिल शर्मा | Updated: August 13, 2021 15:50 IST

कंगना रनौत इन दिनों बुडापेस्ट में है। उन्होंने अपनी फिल्म धाकड़ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग यहीं खत्म की है। शूटिंग खत्म होने के बाद कंगना ने रैपअप पार्टी का जश्न मनाया।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत इन दिनों बुडापेस्ट में हैकंगना रनौत ने अपनी फिल्म धाकड़ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग यहीं खत्म की हैशूटिंग खत्म होने के बाद कंगना ने रैपअप पार्टी का जश्न मनाया

बॉलीवुड अभिनेत्रीकंगना रनौत की आगामी फिल्म धाकड़ की शूटिंग पूरी कर ली गई है। इस मौके पर फिल्म की पूरी टीम के साथ एक पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें कंगना रनौत ने केक काटकर इसका जश्न मनाया।

इस खास मौके पर कंगना रनौत ने ब्रालेट टॉप पहनी हुई नजर आईं। इसके साथ उन्होंने गले में लाइट ज्वैलरी पहनी हुई थी। कंगना रनौत के इस तरह पारदर्शी कपड़े पहनने को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।

कंगना रनौत ने पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। इसके साथ ही एक तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट भी लिखा है जिसमें उन्होंने गालिब की एक कविता का जिक्र किया है। कंगना ने लिखा- मोहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का, उसी को देखकर जीते हैं जिस काफिर पे दम निकले। - गालिब।

कंगना रनौत के ऐसे रूप को देखकर, कुछ लोग जहां उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। अभिनेत्री का भारतीय संस्कृति की दुहाई दी जा रही है।

एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट किया- विदेश में जाते ही संस्कृति भूल गई? देश में आते ही धर्म, सभ्यता, रीति रिवाज का ज्ञान पढाएंगी दीदी। एक अन्य ने लिखा- ये है रानी जिसे देखकर अंधभक्तों के मुंह में आ गया पानी। 

एक यूजर ने लिखा-अपने आपको देवियों से तुलना करती हो। हमारे धर्म में एक साधारण लड़की भी अपनी अस्मत बचाना जानती है। शर्म आनी चाहिए तुम्हे तुमने सिर्फ हिंदू धर्म का इस्तेमाल किया है। सच्चाई तो ये है कि तुम भी सिर्फ एक बॉलीवुड की भांड हो।

एक अन्य ने कहा कि अंधभक्तों कुछ कहना चाहोगे अपनी दीदी के संस्कार पर।

बता दें कि कंगना इन दिनों बुडापेस्ट में है। उन्होंने अपनी फिल्म धाकड़ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग यहीं खत्म की है। शूटिंग खत्म होने के बाद कंगना ने रैपअप पार्टी का जश्न मनाया। इस मौके पर उनकी बहन रंगोली चंदेल भी मौजूद थी। इनके अलावा डायरेक्टर रजनीश घई, प्रोड्यूसर सोहेल मकलाई सहित फिल्म की टीम से जुड़े चालक दल भी साथ दिखे।

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम