लाइव न्यूज़ :

'किसी ने मुझे अत्यधिक मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक दर्द दिया', कंगना रनौत ने बताई अपने जीवन की सबसे अहम घटना

By शिवेंद्र राय | Updated: February 20, 2023 20:47 IST

‘आस्क कंगना’ सेशन में एक फैन ने कंगना से अभिनेता कार्तिक आर्यन के बारे में पूछा। जवाब में कंगना ने कहा, “कार्तिक एक स्व-निर्मित कलाकर हैं और अपने रास्ते पर चलते हैं। वह किसी ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं, वह शांत हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत ने अपने प्रशंसकों के सवालों के जवाब दिएट्विटर पर ‘आस्क कंगना’ सेशन में दिए मजेदार जवाबकहा- बॉलीवुड में मुझे ‘घमंडी और असभ्य’ कहते हैं

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अपने फैंस से बात करना और उनके सवालों के जवाब देना बॉलीवुड स्टॉर्स के लिए अब आम बात हो गई है। इसी कड़ी में फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत ने आज अपने प्रशंसकों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान कंगना ने कुछ गंभीर तो कुछ मजेदार कमेंट किए।

 ‘आस्क कंगना’ सेशन में एक फैन ने कंगना से अभिनेता कार्तिक आर्यन के बारे में पूछा। जवाब में कंगना ने कहा,  “कार्तिक एक स्व-निर्मित कलाकर हैं और अपने रास्ते पर चलते हैं। वह किसी ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं, वह शांत हैं।”

कंगना इस समय दक्षिण भारत की फिल्म इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं। एक सवाल के जवाब में कंगना ने कहा, "तमिल फिल्म इंडस्ट्री मुझे इसलिए पसंद है क्योंकि उन्होंने मुझे स्वीकार किया है। उन्होंने मुझे बताया कि मैं पेशेवर हूं, शांत हूं और अपने काम से काम रखती हूं। कभी किसी से बात नहीं करती। तमिल इंडस्ट्री ने मेरा स्वागत किया जबकि बॉलीवुडिया  ‘घमंडी और असभ्य’ कहते हैं ।"

कंगना के एक फैन ने उनसे  प्यार और सच्चाई के बीच एक को चुनने को कहा, कंगना ने जवाब दिया, "सच्चाई …आप प्यार को नहीं चुनते हैं, प्यार आपको चुनता है। प्यार धूप की तरह है, यह आप पर कृपा की तरह गिरता है, आप इसे मांगते नहीं हैं।"

कंगना रनौत फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन से अपने पुराने संबंध के लिए भी चर्चा में रह चुकी हैं। एक फैन ने उनसे ऋतिक रोशन और दसजीत दोसांझ में से बेहतर अभिनेता चुनने को कहा। इस पर कंगना ने जवाब दिया, "एक एक्शन करता है एक गाने गाता है, एक्टिंग तो दोनों में से किसी को करते हुए नहीं देखा।"

फिल्म इंडस्ट्री में अपने अब तक के सफर और अपने साहसी बयानों के पीछे का कारण बताते हुए  कंगना ने कहा, “जब मैं बहुत छोटी थी तब मैंने घर छोड़ दिया था, तब मैं किसी ऐसे व्यक्ति से मिली जिसने मुझे अत्यधिक मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक दर्द दिया। इस दर्द से मुझमें कुछ टूट गया और मैं मजबूत हो गई।”

टॅग्स :कंगना रनौतऋतिक रोशनबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!