लाइव न्यूज़ :

बड़ी खबर: कंगना रनौत ने लगाई सुप्रीम कोर्ट से मदद की गुहार, शिवसेना नेताओं से बताया जान का खतरा

By अमित कुमार | Updated: March 2, 2021 15:41 IST

Kangana Ranaut Threat To Life From Shiv Sena Leaders: कंगना रनौत ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीईओ और जावेद अख्तर को लेकर कुछ ऐसे ट्वीट किए थे, जिसके बाद वह मुसीबत में आ गईं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत ने सुप्रीम कोर्ट से उनके खिलाफ चलने वाले केस को हिमाचल ट्रांसफर करने की मांग की है।कंगना रनौत ने अपने बयान में कहा कि मुंबई में उन्हें शिवसेना के नेताओं से जान का खतरा है। कंगना के किसान बिल को ले​कर किए गए उनके आपत्तिजनक ट्वीट पर काफी विवाद हुआ था।

Kangana Ranaut Threat To Life From Shiv Sena Leaders: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कंगना की तरह उनकी बहन रंगोली चंदेल भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बात को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मुंबई में कंगना और उनकी बहन रंगोली के खिलाफ तीन आपराधिक मामलों की जांच चल रही है। 

कंगना रनौत ने इन केस की जांच को मुंबई से शिफ्ट कर हिमाचल ट्रांसफर करने को कहा है। कंगना रनौत ने इसके पीछे की वजह शिवसेना के साथ उनके अनबन को बताया है। कंगना ने कहा कि मुंबई में उनकी जान को शिवसेना से खतरा है। अगर मुकदमों के ट्रायल मुंबई में हुए गए तो शिवसेना के नेता निजी भड़ास निकालने के लिए कोई भी कदम उठा सकते हैं। 

बता दें कि कंगना और रंगोली पर सोशल मीडिया में कठोर और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के खिलाफ मुंबई में तीन मामले चल रहे हैं। हालांकि, कंगना रनौत ने राजद्रोह के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध किया था। कंगना ने बंबई हाई कोर्ट में कहा था कि उनके किसी भी ट्वीट से कभी कोई हिंसा नहीं भड़की और न ही उनकी वजह से कोई आपराधिक कृत्य हुआ है।

कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति मनीष पिटाले की पीठ से कहा था कि अभिनेत्री ने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उपनगर बांद्रा में मजिस्ट्रेट की अदालत ने राजद्रोह समेत अन्य आरोपों में रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति देकर गलती की। सिद्दीकी ने उच्च न्यायालय से निचली अदालत के आदेश और प्राथमिकी दोनों को रद्द किए जाने का अनुरोध किया।

टॅग्स :कंगना रनौतसुप्रीम कोर्टबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच