लाइव न्यूज़ :

'लव जिहाद' के खिलाफ बने कानून का समर्थन करते हुए कंगना रनौत ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: January 9, 2021 19:38 IST

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 'लव जिहाद' कानून पर अपनी बात रखी है। एक्ट्रेस की माने तो 'लव जिहाद' की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं जिन्हें रोकना आवश्यक है।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत अक्सर देश में चल रहे मुद्दों पर बेबाकी अंदाज में अपनी राय रखती रही हैं। कंगना रनौत ने 'लव जिहाद' के विरोध पर बने कानून को लेकर खुशी जाहिर की है। कंगना ने कहा कि यह कानून धर्म और जाति छिपाकर की गई शादी के धोखे के खिलाफ है।

भोपाल, 9 जनवरी: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने आज भोपाल में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए, मध्यप्रदेश में लव जिहाद रोकने के लिए बनाये गए कानून का समर्थन करते हुए कहा कि यह कानून बहुत अच्छा है। कंगना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ ही समीवर्ती बैतूल जिले के सारणी और होशंगाबाद जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी में फिल्माई जाने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए कल ही यहां पहुंची थी। 

राज्य की पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के द्वारा आज फिल्म की शूटिंग की औपचारिक शुरूआत का मुर्हूत किए जाने के वक्त कंगना ने संवादाताओं से कहा कि कई लोग इसे लेकर भी सवाल खड़े करते हैं लेकिन ये कानून उनके लिए है जो लव जिहाद करते हैं, जो लव जिहाद का शिकार होते हैं, कंगना ने कहा कि यह कानून प्यार अथवा अंतर जातीय विवाह के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह कानून धर्म और जाति छिपाकर की गई शादी के धोखे के खिलाफ है। 

यह कानून ऐसी पीड़िताओं और उनके परिवारों के लिए सहायक सिद्ध होगा जिन्होंने लव जिहाद का दंश झेला है। फिल्म अभिनेत्री कंगना ने गैंगरेप की वारदातों और आरोपियों की सजा को लेकर पूछ गए सवाल के जवाब में कहा कि दुनिया के कई देशों में गैंगरेप के आरोपियों को चौराहे पर लटका दिया जाता है। हमारे देश में कई बार गुनहगारों को सजा दिलाने में काफी वक्त लग जाता है। 

कई बलात्कार पीड़िताएं तो सिर्फ इसलिए शिकायत नहीं करती है क्योंकि कानूनी लड़ाई काफी लंबी चलती है। कंगना ने कहा कि हमारे देश के दाकियानूसी और पुराने कानून को बदला जाए और सउदी जैसे कई देशों की तरह हमारे देश में भी गैंगरेप के आरोपियों को चौराहे पर लटका दिया जाए। कंगना ने आगे कहा कि जब तक हमारे देश में ऐसे 4-5 उदाहरण पेश नहीं किए जाएंगे तब तक देश में गैंगरेप की वारदातें होती रहेंगी।

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच