लाइव न्यूज़ :

पायल घोष के सपोर्ट में उतरी कंगना रनौत, डायरेक्टर का पुराना वीडियो शेयर कहा- बच्चे को मोलेस्ट करते थे अनुराग कश्यप

By अमित कुमार | Updated: September 23, 2020 09:31 IST

अपनी बेबाक अंदाज से हर मुद्दों पर बोलने वाली कंगना रनौत ने पायल घोष का सपोर्ट किया है। कंगना ने अनुराग का एक पुराना वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे वह एक बच्चे का शोषण करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देपायल घोष को बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का साथ मिला है। कंगना रनौत ने अनुराग कश्यप का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खुद एक बच्चे का शोषण करने के बारे में बता रहे हैं। पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाया है कि साल 2014 में अनुराग ने उनका शोषण करने की कोश‍िश की थी।

एक्ट्रेस पायल घोष ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण और गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पायल सोमवार यानी 21 सितंबर की देर रात को पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज करवाने पहुंची। हालांकि पुलिस स्टेशन पर कोई महिला ऑफिसर नहीं होने की वजह से शिकायत नहीं दर्ज करवा पाईं है। पायल घोष को बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का साथ मिला है। 

कंगना रनौत ने अनुराग कश्यप का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खुद एक बच्चे का शोषण करने के बारे में बता रहे हैं। कंगना ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, मैंने भावनात्मक गिद्ध/सूइसाइड गैंग की बात की थी जिन्होंने SSR की हत्या की और मुझे भी अपनी जान लेने की ओर धकेला, कई लोग पूछते हैं कि वे दूसरे के साथ क्यों ऐसा करते हैं? 

वीडियो शेयर कर कंगना ने साधा अनुराग पर निशाना

कंगना अपनी बात को आगे जारी रखते हुए आगे लिखती हैं कि अनुराग को सुनिए, वह बता रहे हैं कि कैसे एक बच्चे को मोलेस्ट करते थे, ये वे लोग हैं जो हर्ट कर रहे हैं लेकिन उन्हें लगता है कि दूसरों को हर्ट करना ही जवाब है। कंगना के इस ट्वीट पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कंगना पिछले लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुईं हैं। सुशांत केसे के अलावा महराष्ट्र सरकार से विवाद के कारण भी कंगना चर्चा में हैं। 

पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर लगाया गंभीर आरोप

पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाया है कि साल 2014 में अनुराग ने उनका शोषण करने की कोश‍िश की थी। पायल घोष ने ये आरोप सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए लगाया, जिसके बाद से ये सवाल उठने लगे कि आख‍िर वो इनते सालों तक तक चुप क्‍यों थीं? पायल ने इस बारे में एक बार फिर अपनी बातें खुलकर मीडिया के सामने रखीं और इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि वो अब तक क्यों चुप थी?

टॅग्स :अनुराग कश्यपकंगना रनौतपायल घोषबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!