लाइव न्यूज़ :

माता दुर्गा का मंदिर बनवाएंगी कंगना रनौत, हाथ जोड़कर कहा- इस काम के लिए मां ने खुद मुझे चुना है

By अमित कुमार | Updated: December 11, 2020 11:57 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो फैंस के बीच अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अपनी बेबाक अंदाज के कारण कंगना को कई बार मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस कंगना रनौत किसान आंदोलन को लेकर किए ट्वीट की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं।सोशल मीडिया पर कंगना रनौत ने मां दुर्गा संग अपनी एक तस्वीर शेयर कर मंदिर बनाने की बात कही है।कंगनाा रनौत की आने वाले समय में थलाइवी, धाकड़ और तेजस जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

बॉलीवुड क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। किसान आंदोलन को लेकर किए अपने एक ट्वीट के कारण इन दिनों विवादों में घिरती दिखाई पड़ रही हैं। इस बीच कंगना का एक और ट्वीट जमकर सुर्खियां बटोरने का काम कर रही है। इस ट्वीट में कंगना ने एक मंदिर बनाने का ऐलान किया है। कंगना ने कहा कि इस नेक काम के लिए मां ने उन्हें चुना है।

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, 'मां दुर्गा ने मुझे मंदिर के निर्माण के लिए चुना है। देवी बेहद दयालु हैं और मेरी इस भेंट को स्वीका करेंगी। लेकिन एक दिन मेरी इच्छा है कि मां की महिमा और हमारी सभ्यता के अनुकूल मंदिर का निर्माण कराऊं। जय माता दी।' कंगना के इस तस्वीर पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

कुछ दिन पहले ही पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने बुजुर्ग दादी के लिए अपशब्द कहने पर कंगना रौनत को आईना दिखाने की कोशिश की थी। उन्होंने मोहिंदर कौर का वीडियो शेयर कर नसीहत दी कि उन्हें बिना सोचे-समझे बोलना नहीं चाहिए। दिलजीत दोसांझ के इस ट्वीट को काफी लोगों का साथ मिल रहा है। इससे पहले दिलजीत ने लिखा था कि बंदे को इतना अंधा नहीं होना चाहिए। इस पर कंगना बिफर गईं। उन्होंने आपा खो दिया और दिलजीत को करण जौहर का पालतू तक कह दिया।

कंगना ने लिखा, ''ओ करण जौहर के पालतू, जो दादी शाहीन बाग में अपनी नागरिकता के लिए लिए प्रदर्शन कर रही थी, वही बिलकिस बानो दादी जी किसानों के एमएसपी के लिए भी प्रदर्शन करती हुई दिखीं। मोहिंदर कौर जी को तो मैं जानती भी नहीं। क्या ड्रामा चलाया है तुम लोगों ने? इसे तुरंत खत्म करो।'' 

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!