लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने अपने पहले Kiss को लेकर खोले राज, कहा- मेरा मुंह फ्रीज हो गया था

By मेघना वर्मा | Updated: September 29, 2019 09:30 IST

कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म जजमेंटल है क्या में नजर आई थी। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव भी थे। फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत बीते दिनों पत्रकार के साथ बहस करने को लेकर सुर्खियों में थीं।कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'पंगा' में भी नजर आने वाली हैं।

कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म थलाईवा की तैयारियों में बिजी हैं। शनिवार को दिल्ली में हुए एक इवेंट में शामिल होकर उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई राज खोले हैं। कंगना रनौत ने इस इवेंट में अपनी लव लाइफ, सेक्स लाइफ, पहले रिलेशनशिप, पहली किस्स इन सभी को लेकर बातें  की। 

दिल्ली में हुए माइंड रॉक्स प्रोग्राम में कंगना रनौत ने इन सभी पर्सनल चीजों का खुलासा किया। अपने सेशन में जब कंगना से उनके रिश्ते को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब वह टीनएज में थीं तो पहली बार रिलेशनशिप में आईं थीं। कंगना ने बताया कि वो पहली बार एक पंजाबी लड़के के साथ रिलेशनशिप में थीं और उनका पहला किस बहुत मैसी था। 

कंगना ने बताया, 'मेरा पहला रिलेशनशिप तब था जब मैं 17 से 18 साल की थी। मैं उस समय चढ़ीगड़ में थी। मेरी फ्रेंड एक लड़के को डेट कर रही थीं और मैं उसके डेट के फ्रेंड को डेट कर रही थी। वो एक पंजाबी लड़का था जो 28 साल का था और मैं यही कोई 16-17 साल की थी। वो मुझे देखकर कहता था कि तुम बहुत छोटी हो।'

कंगना ने आगे बताया कि पंजाबी लड़का समझ गया था कि वो इस गेम में नई हैं और उनका दिल टूटा है। कंगना ने बताया कि वो लड़के को मैसेज करती थीं कि मुझे एक बार चांस तो दो मैं बड़ी हो जाऊंगी। कंगना ने आगे बताया, 'मैं उसे किस नहीं कर सकती थी तो मैं अपने हाथ पर किस करके प्रैक्टिस करती थी। मेरी पहली किस कोई मैजिकल नहीं थी बल्कि बहुत मैसी थी। मेरा मुंह फ्रीज हो गया था, मैं हिल नहीं पा रही थी। लड़के ने बोला मुंह हिलाओ तो जरा।'

इस इवेंट में कंगना रनौत ने अपने पहले प्यार को लेकर भी खुलासा किया। कंगना ने बताया कि उनका पहला प्यार उनके स्कूल के टीचर थे। जब वो 9वीं क्लास में थी तब उनका पहला क्रश उन्हीं के स्कूल के एक टीचर थे। इसी के साथ कंगना ने अपनी अपकमिंग फिल्मों के बारे में भी बातें की साथ ही अपने फिल्मी करियर की शुरूआती दौर के बारे में भी। 

बता दें कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म जजमेंटल है क्या में नजर आई थी। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव भी थे। फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। वहीं जल्द ही कंगना रनौत फिल्म थलाईवा में दिखाई देंगी। जिसमें वो जयललिता के रोल में दिखेंगी।

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?