लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत का फूटा गुस्सा कहा- करण जौहर और ऋतिक रोशन कभी नहीं ले सकते मेरी जगह

By मेघना वर्मा | Updated: March 3, 2019 10:45 IST

करण जौहर को नेपोटिजम का फ्लैग बैरर बताने वाली कंगना रनौत बेहद मुंह फट्ट मानी जाती हैं। कॉफी विथ करण के सेक्शन में कभी भी कंगना का नाम ना लेने वाली बात कर कंगना ने बयान दिया कि वो खुद को कभी बाहर खड़ा हुआ नहीं फील करती बल्कि वो खुद को स्टैड आउट मानती हैं।

Open in App

कंगना रनौत जितनी ही अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती है उतने ही अपने बड़बोले पन के लिए। एक बार फिर से मर्णिकर्णिका एक्ट्रेस कंगना रनौत ने करण जौहर और ऋतिक रोशन पर बयान दे डाला है। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में गई कंगना रनौत से जब पूछा गया कि वो क्या वो अपनी जगह करण और ऋतिक रोशन से चेंज करना चाहेंगी तो कंगना ने झट से जवाब दिया कि करण जौहर और ऋतिक रोशन कभी उनकी जगह नहीं ले सकते हैं। 

करण जौहर को नेपोटिजम का फ्लैग बैरर बताने वाली कंगना रनौत बेहद मुंह फट्ट मानी जाती हैं। कॉफी विथ करण के सेक्शन में कभी भी कंगना का नाम ना लेने वाली बात कर कंगना ने बयान दिया कि वो खुद को कभी बाहर खड़ा हुआ नहीं फील करती बल्कि वो खुद को स्टैड आउट मानती हैं। कंगना ने कहा कि,''जब आप एक्ट्रेसेस की बात करते हैं तो यहां तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रैस बैठी है मगर मिस्टर जौहर को तो ऐसे लोगों को प्रेजेन्ट करना है जिनकी एक्टिंग एबीलिटीज पर सवाल होते हैं।'' बता दें कुछ दिन पहले कंगना की बहन रंगोली ने ट्वीट करके कहा थी कि करण जौहर अपने शो पर कंगना का नाम कभी नहीं लेते। 

कंगना ने इस मौके पर ऋतिक रोशन को भी नहीं छोड़ा। कंगना ने इल्जाम लगाया कि एक्टर उन्हें पर्सनल लेवल पर नहीं जानते? कंगना ने कहा, ''मैं इस सो-कॉल्ड केस के बारे में बात करना चाहती हूं जो कभी हुआ ही नहीं था, जिनके साथ मैंने दो फिल्में की वो कहते हैं कि उन्हें मेरे बारे में कुछ पता ही नहीं और मुझसे दूर भी जाते हैं। ये कैसे हो सकता है।''

कंगना ने कहा,''ये बेहद ही अजीब और अबर्प्ट सिचुएशन हैं कि आप किसी आदमी के साथ दो फिल्में की हो जिन्हें बनने में पांच साल लगे हो और उसके बाद आप बोलो कि आप उसे जानते ही नहीं हो। मुझे ऐसा लगता है कि आप अगर ऐसी सिचुएशन से निकल जाओ तो ये अपने आप में पावर ड्रंकिनेस है।'' बता दें कंगना ने अपनी फिल्म मर्णिकर्णिका क्वीन ऑफ झांसी से अपना डायरेक्शन डेब्यू किया है। जल्द ही कंगना फिल्म मेंटल है क्या में राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयकर करती हुई दिखाई देंगी।

टॅग्स :कंगना रनौतकरण जौहरऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?