लाइव न्यूज़ :

ग्रैमी-ऑस्कर के लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि नहीं देने पर भड़कीं कंगना रनौत, अवॉर्ड सेरेमनी को बताया 'लोकल'

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 5, 2022 18:05 IST

एक्ट्रेस ने दो स्टोरीज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं जिसमें उन्होंने महान गायिका लता मंगेशकर को पोस्ट शेयर किया है। कंगना रनौत ने ग्रैमी 2022 में इन मेमोरियम समारोह से स्वर कोकिला लता मंगेशकर का नाम गायब होने पर निराशा व्यक्त की।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस ने लिखा कि ऑस्कर और ग्रैमी दोनों ही भारत रत्न लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि देने में विफल रहे।अपनी बात को जारी रखते हुए कंगना रनौत ने ये भी लिखा कि हमें इन अजीबोगरीब पश्चिमी पुरस्कारों का बहिष्कार करना चाहिए।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली कंगना एक बार फिर से टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। दरअसल, कंगना द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें उन्होंने हाल-फिलहाल में हुए ऑस्कर अवॉर्ड और ग्रैमी की बात की है। 

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक्ट्रेस ने दो स्टोरीज शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने महान गायिका लता मंगेशकर को पोस्ट शेयर किया है। कंगना रनौत ने ग्रैमी 2022 में इन मेमोरियम समारोह से स्वर कोकिला लता मंगेशकर का नाम गायब होने पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा कि हमें किसी भी स्थानीय पुरस्कार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना चाहिए जो अंतरराष्ट्रीय होने का दावा करते हैं और फिर भी उपेक्षा करते हैं और जानबूझकर दिग्गज कलाकारों को उनकी जाति या विचारधारा के कारण दरकिनार करते हैं। 

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि ऑस्कर और ग्रैमी दोनों ही भारत रत्न लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि देने में विफल रहे। हमारे मीडिया को इन पक्षपाती स्थानीय आयोजनों का पूरी तरह से बहिष्कार करना चाहिए जो वैश्विक पुरस्कार होने का दावा करते हैं। अपनी बात को जारी रखते हुए कंगना रनौत ने ये भी लिखा कि हमें इन अजीबोगरीब पश्चिमी पुरस्कारों का बहिष्कार करना चाहिए। ग्रैमी अवॉर्ड्स के इन मेमोरियम सेगमेंट ने कई दिवंगत संगीत दिग्गजों को श्रद्धांजलि दी। हालांकि, दिवंगत महान भारतीय गायिका लता का नाम खंड से गायब था।

बता दें कि पिछले महीने लता मंगेशकर का नाम ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन अवार्ड्स (बाफ्टा) के 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में शामिल हुआ था। लता की 6 फरवरी, 2022 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कई अंगों की विफलता के कारण मृत्यु हो गई। कोविड-19 को अनुबंधित करने के बाद उन्हें 11 जनवरी 2022 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

टॅग्स :कंगना रनौतलता मंगेशकरग्रैमी अवार्डऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी के नौवीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे, लता मंगेशकर के जीवन संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार