लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने बीजेपी नेता राम कदम के ट्वीट का दिया रिप्लाई, कहा- माफिया से ज्यादा लगता है मुंबई पुलिस का डर

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 30, 2020 16:57 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत लगातार अपने बेबाक अंदाज के कारण सुर्ख़ियों में रहती हैं। ऐसे इस बार एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस को लेकर ट्वीट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देलगातार सुशांत सिंह राजपूत मामले पर अपनी राय रख रहीं कंगना रनौत।बीजेपी नेता राम कदम के ट्वीट का कंगना ने दिया जवाब।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर ही फैन्स के बीच अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चा का विषय बनी रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर कंगना सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा था कि वो बॉलीवुड ड्रग माफिया के गिरोह का खुलासा करने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें प्रोटेक्शन चाहिए। इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए बीजेपी नेता राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार पर सवाल उठाए। 

उन्होंने लिखा- एक्ट्रेस कंगना रनौत को ये कहे हुए चार दिन हो गए हैं कि वो बॉलीवुड ड्रग माफिया का नाम उजागर करने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें प्रोटेक्शन चाहिए। मगर दुर्भाग्य से महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें अभी तक सुरक्षा नहीं दी है। कदम ने इस ट्वीट पर कंगना ने रिप्लाई दिया है। उनका कहना है कि उन्हें मुंबई में मूवी माफिया से ज्यादा डर उन्हें मुंबई पुलिस से है।

बता दें, बीजेपी बीटा राम कदम ने सिलसिलेवार दो ट्वीट करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा था, 'क्या महाराष्ट्र सरकार उनके खुलासों से डरती है? क्या उनके लोग भी इसको छिपाने में लगे हैं?' वहीं, कंगना रनौत की बात करें तो वो पिछले कुछ समय से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर लगातार अपनी राय सबके सामने रख रही हैं।

टॅग्स :कंगना रनौतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्रबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?