लाइव न्यूज़ :

स्ट्रगल के दिनों को याद कर इमोशनल हुईं कंगना रनौत, कहा- अवॉर्ड फंक्शंस में पहनने के लिए नहीं होते थे कपड़े

By अमित कुमार | Updated: June 24, 2020 14:00 IST

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत इन दिनो नेपोटिजम पर अपने विचार रख रही हैं। बॉलीवुड में शुरू से ही कंगना नेपोटिजम के खिलाफ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिंकविला को दिए गए एक इंटरव्यू में कंगना ने अपने कई राज खोले और अपने बारे में खुलकर बात की। कंगना इस इंटरव्यू के दौरान बताती हैं कि किस तरह उन दिनों उनके दोस्तों ने कई मौकों पर उनकी मदद की।अपने एक्स को लेकर कंगना ने कहा कि उनके एक्स ने उन पर 'गोल्ड डिगर' होने का आरोप लगाया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती रही है। कंगना रनौत का नाम इंडस्ट्री के उन एक्ट्रेसेस में लिया जाता है जो अपने विचार खुलकर लोगों के सामने पेश करती है। कंगना की गिनती आज बॉलीवुड की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में की जाती है। लेकिन उनके लिए यहां तक का सफर तय करना कतई आसान नहीं रहा था। कंगना ने कई मौकों पर अपने संघर्ष की दास्तां फैंस के साथ शेयर की है। 

पिंकविला को दिए गए एक इंटरव्यू में कंगना ने अपने कई राज खोले और अपने बारे में खुलकर बात की। गैंगस्टर से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली कंगना रनौत ने बताया कि एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास किसी अवॉर्ड शो को अटेंड करने के लिए अच्छे कपड़े तक नहीं हुआ करते थे। डेब्यू फिल्म 'गैंगस्टर' के बाद उन्हें अवॉर्ड फंक्शन अटेंड करना था लेकिन उनके पास कपड़े नहीं थे न ही उन्हें खरीदने के लिए पैसे थे।

दोस्तों की मदद ने बढ़ाया हौसला

कंगना इस इंटरव्यू के दौरान बताती हैं कि किस तरह उन दिनों उनके दोस्तों ने कई मौकों पर उनकी मदद की। कंगना ने बताया कि उस वक्त उनके फैशन डिजाइर दोस्त रिकी रॉय उस वक्त उन्हें कपड़े स्पॉन्सर करते थे। वह कंगना के लिए गाउन बनाते थे और फिर उसे पहनकर एक्ट्रेस अवॉर्ड फंक्शन अटेंड किया करती थी। अपने एक्स को लेकर कंगना ने कहा कि उनके एक्स ने उन पर 'गोल्ड डिगर' होने का आरोप लगाया था। 

देश के सबसे अमीर लोगों में बनानी थी खुद की पहचान

कंगना ने कहा कि इस आरोप के बाद उन्होंने ठान लिया था कि वह 50 की उम्र तक देश के सबसे अमीर लोगों में अपनी जगह बना लेंगी। कंगना ने सोच लिया था कि अपने एक्स को गलत साबित करने के लिए वह कड़ी मेहनत करेंगी। इतना ही नहीं जब वह 50 साल की होंगी तब तक उनके पास बेस्ट घर और बेस्ट ऑफिस होगा और वह भारत के सबसे अमीर लोगों में शामिल होकर दिखाएंगी।

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!