लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने पायल रोहतगी को डांटा, कहा- मेरे बारे में बात मत करो, मैं अपने विवाद खुद बनाती हूं, जानिए मामला

By अनिल शर्मा | Updated: February 28, 2022 14:12 IST

पायल रोहतगी ने कहा कि कंगना रनौत आलिया भट्ट के नाम का इस्तेमाल पब्लिसिटी के लिए करती हैं। पायल कंगना के सो लॉकअप में नजर आएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत ने अभिनेत्री पायल रोहतगी को उनका नाम लेने पर फटकार लगाई हैपायल ने कंगना पर आरोप लगाया था कि वह पब्लिसिटी के लिए आलिया भट्ट का नाम लेती हैं

मुंबईः अपने बयानों से विवादों में रहने वालीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने अभिनेत्री पायल रोहतगी को उनके एक हालिया बयान के लिए फटकार लगाई है। दरअसल पायल रोहतगी ने कहा कि कंगना रनौतआलिया भट्ट के नाम का इस्तेमाल पब्लिसिटी के लिए करती हैं। पायल कंगना के सो लॉकअप में नजर आएंगी। शो में जाने से पहले मीडिया से बात करते हुए पायल ने कहा कि कंगना आलिया के नाम पर 'पिगी बैक' करती हैं। बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी कंगना की हाल ही में गंगूबाई काठियावाड़ी की आलोचना का जिक्र कर रही थीं।

एक रिपोर्टर ने पायल रोहतगी से पूछा कि वह ऑल्ट बालाजी के शो में काम क्यों कर रही हैं, जबकि वह आलोचना कर चुकी हैं। पायल ने जोर देकर कहा कि व्यक्तिगत राय पेशेवर समीकरणों से अलग हो सकती है। उन्होंने कहा कि होस्ट कंगना के भी निर्माता एकता कपूर के साथ मतभेद थे, लेकिन कंगना अब एकता के शो लॉक अप को होस्ट कर रही हैं।

पायल के इस बयान से कंगना नाराज हो गईं और उन्होंने कड़े स्वर में कहा, मेरे बारे में बात मत करो, मैं अपने विवाद खुद बनाती हूं। कंगना ने कहा कि तुम अपने अनुभवों के बारे में बात करो, मेरे पिछले अनुभवों का उपयोग मत करो। मेरा नाम मत लो।" इसपर पायल ने कहा आप भी तो बेवजह आलिया और उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को हमेशा बीच में लाती हैं।

 बता दें  कंगना के शो लॉक अप में पायल के अलावा निशा रावल, सारा खान, करणवीर बोहरा, मुनव्वर फारुकी, सिद्धार्थ शर्मा, बबीता फोगाट, पूनम पांडे, तहसीन पूनावाला समेत कई सेलेब्स से हिस्सा लिया है।

टॅग्स :कंगना रनौतपायल रोहतगीहिन्दी सिनेमा समाचारआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम