लाइव न्यूज़ :

कंगना की फिल्म 'मेंटल है क्या' का बदलेगा नाम, फिल्म में होंगे कुछ बदलाव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 28, 2019 10:32 IST

हाल ही में कंगना ने फिल्म को लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन इसी सिलसिले में मुलाकात की है।

Open in App
ठळक मुद्दे कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म मेंटल है क्या अगले महीने पर्दे पर रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म के नाम को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म मेंटल है क्या अगले महीने पर्दे पर रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म के नाम को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 

हाल ही में कंगना ने फिल्म को लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन इसी सिलसिले में मुलाकात की है। इस मीटिंग में फैसला लिया गया है कि फिल्म में केवल कुछ बदलाव होंगे लेकिन किसी भी सीन को नहीं हटाया गया है। 

खास बात ये है कि फिल्म के नाम को बदला जाएगा। खबरों के मुताबकि इस बारे में फिल्म का प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स जल्द ही जानकारी देगा। फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिल चुका है।

फिल्म के नाम को लेकर इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी  ने सेंसर बोर्ड में आपत्ति जताई थी। उनका कहा था कि फिल्म का टाइटल अपमानजनक है और इसमें बदलाव होना चाहिए।  इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी ने सीबीएफसी चीफ प्रसून जोशी को कहा था कि फिल्म मेंटल हेल्थ केयर अधिनियम 2017 के कई वर्गों का उल्लंघन करती है। जिसके बाद सूचना प्रसारण मंत्रायल और पीएमओ से हस्तक्षेप की मांग की गई है।

वहीं, फिल्म की टीम इस बारे में सफाई दे चुका है। उन्होंने बयान जारी कर कहा था कि फिल्म मेंटल है क्या में लोगों के व्यक्तित्व को पेश किया जाएगा। फिल्म किसी भी तरह से किसी की भावनाओं को आहत नहीं करेगी। यह केवल मनोरंजन है।इसमें किसी का अपमान जैसा कुछ भी नहीं है।

खबरें ये भी हैं कि फिल्म के नाम को 'मेंटल है क्या' से बदलकर 'सेंटिमेंटल है क्या' किया जा सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। ये फिल्म 26 जुलाई 2019 को रिलीज होगी।

टॅग्स :कंगना रनौतराजकुमार राव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?