लाइव न्यूज़ :

महेश भट्ट पर फिर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- शराब की लत से परेशान खुद की बेटी की काउंसिलिंग क्यों नहीं करते?

By अमित कुमार | Updated: July 30, 2020 08:31 IST

इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन कंगना रनौत सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, दिवंगत अभिनेता की मौत के बाद से नेपोटिस्म और लॉबिंग को लेकर कंगना कई दावे कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने सुशांत की निजी जिंदगी में महेश भट्ट के हस्तक्षेप पर सवाल उठाया है।कंगना की टीम ने ट्विटर पर एक यूजर की इस बात का समर्थन किया कि महेश भट्ट अपने खुद के बच्चों की काउंसिलिंग क्यों नहीं करते?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत दिवंगत अभिनेता सुशांत की मौत के बाद से लगातार फिल्मी हस्तियों पर निशाना साध रही हैं। फिल्मकार महेश भट्ट और उनका परिवार हमेशा कंगना के निशाने पर रहे हैं। वह सुशांत के मामले की लगातार सीबीआई जांच करने की मांग कर रही हैं। अब उन्होंने सुशांत की निजी जिंदगी में महेश भट्ट के हस्तक्षेप पर सवाल उठाया है।

कंगना की टीम ने ट्विटर पर एक यूजर की इस बात का समर्थन किया कि महेश भट्ट अपने खुद के बच्चों की काउंसिलिंग क्यों नहीं करते? टीम ने यूजर को धन्यवाद देते हुए लिखा, ''इस बात को सामने लाने के लिए आपका धन्यवाद। पूजा ने कहा था कि वह शराब की लत से परेशान है। शाहीन भट्ट भी डिप्रेशन में रह चुकी है। आलिया ने एंजाइटी की बात कही थी और बेटा राहुल आतंकी गतिविधियों में लिप्त था। ऐसे में महेश भट्ट, सुशांत की काउंसलिंग कैसे कर रहे थे?

चप्पल फेंककर मारने का लगा चुकी हैं आरोप

हाल ही में रिपब्लिक टीवी से बातचीत करते हुए कंगना रनौत ने बताया था कि महेश भट्ट उन्हें एक बार चप्पल फेंककर मारने वाले थे क्योंकि उन्होंने उनकी एक फिल्म रिजेक्ट कर दी थी। कंगना ने खुलासा किया कि 'वो लम्हे' का प्रिव्यू देखने के लिए थियेटर पहुंची थीं तो महेश भट्ट ने उनके ऊपर चप्पल फेंकी थी। अपनी बात को जारी रखते हुए कंगना ने कहा कि मैं भट्ट परिवार की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे फिल्म इंडस्ट्री में लांच किया। मगर इसके बाद महेश भट्ट को कही से भी मेरे ऊपर चप्पल फेंकने का हक नहीं मिल जाता है।

बहन रंगोली चंदेल ने बताया था कंगना का दर्द

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस की बहन रंगोली चंदेल ने कुछ समय पहले इसी विषय में ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि महेश भट्ट ने कंगना को एक बार चप्पल फेंककर मार दी थी। यही नहीं, रंगोली ने ये भी बताया था कि इसके बाद कंगना पूरी रात रोती रही थीं। हालांकि, अब इस बात में कितनी सच्चाई है इसके बारे में ज्यादा किसी के पास भी जानकारी नहीं है। 

टॅग्स :कंगना रनौतमहेश भट्टसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल