लाइव न्यूज़ :

नेताजी और सावरकरजी को नकार दिया गया था, बोलीं कंगना रनौत- भूख हड़ताल, दांडी मार्च से नहीं मिली आजादी

By अनिल शर्मा | Updated: September 9, 2022 10:01 IST

अभिनेत्री ने नेताजी का जिक्र करते हुए कहा कि कई लाखों लोगों ने खून बहाया है। नेताजी ने पूरी दुनिया में अभियान चलाकर भारत की युद्धदशा पर विश्व का नजर लाया। 

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत गुरुवार को कर्तव्य पथ के उद्घाटन में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंची थीं।कंगना ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि सिर्फ एक पक्ष को दिखाया गया कि एक चांटा मारो दूसरा गाल आगे कर दूंगा

दिल्ली:  'कार्तव्य पथ' के उद्घाटन कार्यक्रम में दिल्ली पहुंची अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि ''क्रांतिकारियों के संघर्ष, चाहे वह नेताजी हों या सावरकरजी, को पूरी तरह से नकार दिया गया था।" उन्होंने महात्मा गांधी का बिना नाम लिए कहा कि सिर्फ एक ही पक्ष को दिखाया गया कि मुझे एक चांटा मारो मैं दूसरा गाल आगे कर दूंगा।

कंगना ने कहा, मेरा मानना है कि नेताजी को, ऐसे कई क्रांतिकारियों के संघर्ष को, चाहे वह सावरकरजी हों, उनको नकार दिया गया था। एक पक्ष को ही दिखाया गया था। कि मुझे एक चांटा मारो तो मैं दूसरा गाल आगे करूंगा। वही एक पक्ष दिखाया गया था। हमें भूख हड़ताल करके, दांडीमार्च करके ही आजादी मिली है। ऐसा नहीं है।

अभिनेत्री ने नेताजी का जिक्र करते हुए कहा कि कई लाखों लोगों ने खून बहाया है। नेताजी ने पूरी दुनिया में अभियान चलाकर भारत की युद्धदशा पर पूरे विश्व का नजर लाया। उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध में हिस्सा लिया। चाहे उन्होंने अपनी एक आर्मी की स्थापना की। इससे अंग्रेजों पर दबाव बना। फिर चाहे उन्होंने सत्ता किसी को भी दी। वे सत्ता के भूखे नहीं थे। नेताजी आजादी के भूखे थे और उन्होंने देश को आजादी दिलाई। 

 

टॅग्स :कंगना रनौतदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल