लाइव न्यूज़ :

VIDEO: संजय राउत की 'अभद्र' टिप्पणी पर कंगना रनौत का जोरदार पलटवार, कहा- आपने कहा आप मेरा जबड़ा तोड़ देंगे, मैं आ रही हूं...

By अमित कुमार | Updated: September 7, 2020 10:00 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शिवसेना सांसद संजय राउत को कहा कि वह 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं। कंगना कहती हैं कि आपके लोग मुझे लगातार मारने की धमकी दे रही हूं। मैं मुंबई आ रही हूं, जो करना है कर लीजिए....

Open in App
ठळक मुद्देकंगना ने एक बार फिर संजय राउत को निशाने पर ले लिया है। संजय राउत के अपशब्द वाले टिप्पणी पर कंगना ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर जवाब दिया है।कंगना रनौत ने लिखा है- 'संजय जी मुझे अभिव्यक्ति की पूरी आज़ादी है। मुझे अपने देश में कहीं भी जाने की आज़ादी है। मैं आज़ाद हूं।

कंगना रनौत और शिवसेना के बीच चल रहा विवाद एक विशाल रूप लेता जा रहा है। दोनों तरफ से बयानबाजी काफी तेज हो गई है। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा था कि मुंबई मराठी मानुष के बाप की ही है। इस पर अब कंगना ने एक बार फिर संजय राउत को निशाने पर ले लिया है। संजय राउत के अपशब्द वाले टिप्पणी पर कंगना ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर जवाब दिया है।

वीडियो शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा है- 'संजय जी मुझे अभिव्यक्ति की पूरी आज़ादी है। मुझे अपने देश में कहीं भी जाने की आज़ादी है। मैं आज़ाद हूं।संजय राउत जी, आपने मुझे 'आपत्तिजनक' शब्द कहे। आप तो एक सरकारी मुलाजिम हैं, आप एक मंत्री हैं तो जानते ही होंगे कि इस देश में हर दिन नहीं हर घंटे लड़कियों के बलात्कार हो रहे हैं। उनकी बॉडी काटकर एसिड डालकर फेंक दी जाती है। महिलाओं का उनके वर्क प्लेस पर उन्हें गालियां दी जाती हैं, उनका अपमान किया जा रहा है। उनके पति उनका कान, नाक, जबड़ा तोड़ रहे हैं।'  

देश की लड़कियां आपको कभी माफ नहीं करेंगी संजय जी

कंगना आगे कहती हैं- 'आपको पता है कि इसका जिम्मेदार कौन है? इसका जिम्मेदार है ये जो मानसिकता, जिसका भौंडा प्रदर्शन आपने पूरे देश, पूरे समाज के सामने किया है। इस देश की लड़कियां आपको कभी माफ नहीं करेंगी संजय जी, आपने महिलाओं का शोषण करने वाले लोगों को सश्क्त किया है। जब आमिर खान जी ने कहा था कि मुझे इस देश में डर लगता है, जब नसीरुद्दीन शाह जी ने कहा तब उन पर किसी ने अभद्र टिप्पणी नहीं की गई।'

कंगना ने संजय राउत को दिया खुला चैलेंज

'जिस मुंबई पुलिस की मैं तारीफ करते नहीं थक रही थी। देखिए मेरे पुराने वीडियोज, लेकिन, आज जब वह सुशांत के पिता की एफआईआर नहीं लेते हैं तो इसके चलते अगर मैं उनकी निंदा करती हूं तो ये मेरी अभिव्यक्ति की निंदा करती हूं। मैं संजय जी आपकी निंदा करती हूं। आप महाराष्ट्र नहीं हैं, आप ये नहीं कह सकते कि मैंने महाराष्ट्र की निंदा की। मैं 9 सितंबर को मुंबई आ रही हूं। आपके लोग मुझे कह रहे हैं कि वह मेरा जबड़ा तोड़ देंगे, मुझे मार देंगे। आप लोग मुझे मारिए, तो मिलते हैं 9 सितंबर को, जय हिंद, जय महाराष्ट्र।'

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्रीसंजय राउतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!