लाइव न्यूज़ :

इटली PM मेलोनी के डीपफेक वीडियो से भड़कीं कंगना रनौत, कही ये बात

By अंजली चौहान | Updated: March 22, 2024 16:16 IST

कंगना ने कहा कि 'सफल' होने के बावजूद कोई भी महिला ऑनलाइन बदमाशी और उत्पीड़न से नहीं बच सकती

Open in App

Giorgia Meloni Deepfake Video: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अक्सर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं। मुद्दा चाहे जो भी हो कंगना बेबाकी से अपने विचार रखती हैं। ऐसे में अब कंगना ने इटली पीएम के समर्थन में बयान जारी किया है। कंगना ने कहा कि सफल होने के बावजूद कोई भी महिला ऑनलाइन बुलिंग और उत्पीड़न से बच नहीं सकती।

दरअसल, हाल ही में इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का डीपफेक वीडियो बनाने का मामला सामने आया था। इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए मेलोनी ने आरोपी से 90 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की थी। इसी मुद्दे पर कंगना ने अपने विचार सोशल मीडिया के जरिए रखे हैं। 

अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इटली पीएम की एक समाचार रिपोर्ट साझा की और लिखा, "कोई भी महिला लिंगवाद, बदमाशी और उत्पीड़न से बच नहीं सकती है और हमें लगता है कि सफल होने से हमें सुरक्षित और सम्मानित महसूस होगा। शर्म की बात है।"

कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पीएम 2 जुलाई को इटली के सासारी की एक अदालत में गवाही देने वाली हैं।

मामले में पुलिस 40 वर्षीय व्यक्ति और उसके 73 वर्षीय पिता की जांच कर रही है, जिन्हें वीडियो बनाने के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। बीबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वायरल डीपफेक वीडियो में दोनों ने कथित तौर पर एक वयस्क फिल्म अभिनेता के साथ मेलोनी का चेहरा बदल दिया।

इस बीच, काम के मोर्चे पर, कंगना को आखिरी बार फिल्म तेजस में देखा गया था, जो अक्टूबर 2023 में रिलीज हुई थी।

इसके बाद उनका महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'इमरजेंसी' है, जिसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। फिल्म में कंगना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह 2024 में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, कंगना की झोली में नोटी बिनोदिनी की बायोपिक भी है।

टॅग्स :कंगना रनौतइटलीवायरल वीडियोहैरेसमेंटबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?