लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' हो सकती है रिलीज, सेंसर बोर्ड बोला- 'बस फिल्म में लगेंगे कुछ कट्स'

By अंजली चौहान | Updated: September 26, 2024 15:10 IST

Emergency Movie: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मुख्य भूमिका निभाने के अलावा फिल्म का निर्देशन और सह-निर्माण करने वाली कंगना रनौत ने सीबीएफसी पर रिलीज में देरी करने के लिए प्रमाणन रोकने का आरोप लगाया था।

Open in App

Emergency Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने गुरुवार, 26 सितंबर  को बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि फिल्म में अगर कुछ कट लगाए जाए तो कंगना रनौत की फिल्म "इमरजेंसी" को एक प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

मालूम हो कि फिल्म की रिलीज के लिए प्रमाण पत्र जारी न करने के लिए सेंसर बोर्ड के साथ लड़ाई में उलझी हुई है। ऐसे में फिल्म में कुछ कट के बाद इसकी रिलीज का रास्ता साफ हो सकता है। कंगना रनौत जो फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मुख्य भूमिका निभाने के अलावा फिल्म का निर्देशन और सह-निर्माण किया है, ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) पर रिलीज में देरी करने के लिए प्रमाणन में देरी करने का आरोप लगाया था।

पिछले हफ्ते जस्टिस बी पी कोलाबावाला और फिरदौस पूनीवाला की खंडपीठ ने फिल्म के लिए प्रमाण पत्र जारी करने पर निर्णय न लेने के लिए सीबीएफसी को कड़ी फटकार लगाई। तब हाईकोर्ट ने कहा था कि सेंसर बोर्ड किसी भी तरह से अपना फैसला नहीं ले सकता है, क्योंकि ऐसा न करने पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगेगा। कोर्ट ने सीबीएफसी को 25 सितंबर तक अपना फैसला लेने का निर्देश दिया था।

मालूम हो कि शिरोमणि अकाली दल सहित कुछ सिख संगठनों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद यह जीवनी पर आधारित नाटक विवादों में फंस गया है, जिसमें समुदाय को गलत तरीके से पेश करने और ऐतिहासिक तथ्यों को गलत बताने का आरोप लगाया गया है। फिल्म को लेकर बढ़ते विरोध के बाद फिल्म के सह-निर्माता जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें कंगना रनौत द्वारा निर्देशित फिल्म "इमरजेंसी" के लिए सीबीएफसी को प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। गुरुवार को पीठ ने सीबीएफसी से पूछा कि क्या उसके पास फिल्म के लिए "अच्छी खबर" है।

सीबीएफसी के वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने कोर्ट को बताया कि बोर्ड की संशोधन समिति ने अपना फैसला ले लिया है। उन्होंने कहा, "समिति ने प्रमाण पत्र जारी करने और फिल्म को रिलीज करने से पहले कुछ कट लगाने का सुझाव दिया है।"

जी एंटरटेनमेंट की ओर से पेश वरिष्ठ वकील शरण जगतियानी ने कट लगाए जा सकते हैं या नहीं, इस पर फैसला लेने के लिए समय मांगा।

इसके बाद पीठ ने मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को तय की। ज़ी एंटरटेनमेंट ने अपनी याचिका में दावा किया कि सीबीएफसी ने पहले ही फिल्म के लिए प्रमाण पत्र बना दिया था, लेकिन इसे जारी नहीं कर रहा है। पिछले हफ़्ते ज़ी एंटरटेनमेंट ने आरोप लगाया था कि राजनीतिक कारणों और हरियाणा में आगामी चुनावों के कारण प्रमाण पत्र रोक दिया गया है।

पीठ ने तब आश्चर्य जताया था कि सत्तारूढ़ पार्टी रनौत के खिलाफ कार्रवाई क्यों करेगी, जो खुद भाजपा सांसद हैं।

टॅग्स :कंगना रनौतफिल्महिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉम्बे हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?