लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत को चाहिए देशभक्त ब्वॉयफ्रेंड, कहा- प्यार ने लगा रखी है वाट

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 25, 2018 16:21 IST

बॉलीवुड एकट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों बिकानेर में अपनी अपकमिंग फिल्म  'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। इसी दौरान कंगना ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके ब्वॉयफ्रेंड को देशभक्त नहीं होगा तो उन्हें कुछ देर भी नहीं लगेगा ब्रेकअप करने में। कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपनी फिल्म मणिकर्णिका का कुछ ब्राह्मण समूहों द्वारा विरोध किए जाने पर भी अपनी राय रखी।

 

कंगना ने ज़ी समूह के एक चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि अगर ब्वॉयफ्रेंड में देशभक्ति की भावना नहीं हो तो उससे प्यार नहीं किया जा सकता, उससे ब्रेकअप करना ही सही है। इसके अलावा जब कंगना से पूछा गया कि उनके लव लाइफ के बारे में तो उनका बयान काफी चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि प्यार की तो बात ही ना करें तो ज्यादा बेहतर है, क्योंकि प्यार ने तो अच्छे से वाट लगाकर रखी है। कंगना ने यह इंटरव्यू अपनी अपकमिंग फिल्म  'मणिकर्णिका: द क्‍वीन ऑफ झांसी' को लेकर दी है।

इंटरव्यू में कंगना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी काफी तारिफ की। कंगना ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जिस बैकग्राउंड से अपनी मौजूदा स्थिति तक पहुँचे हैं वो अतुलनीय है। कंगना ने पीएम मोदी के स्वच्छ भारत कार्यक्रम की भी जमकर तारीफ की। फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' के निर्माताओं ने कहा है कि फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म वीर रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित है। फिल्म में कंगना रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म के रिलीज के पहले कंगना फिर से एक बार सुर्खियों में हैं। कंगना के रानी लक्ष्मीबाई वाले लुक को सोशल मीडिया पर लोग दीपिका पादुकोण के पद्मावत के किरदार से तूलना की जा रही है। 

हाल ही में राजस्थान में शूटिंग के दौरान फिल्म विवादों में आई थी। यहां के एक समूह 'ब्राह्मण महासभा' ने फिल्म पर तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था और फिल्म से संबंधित डिटेल्स मांगी थीं। 

इसके बाद फिल्म के प्रड्यूसर कमल जैन ने एक बयान जारी किया था और कहा था कि एक जिम्मेदार निर्माता के तौर पर रानी लक्ष्मीबाई के किरदार का खास ख्याल रखा गया है। इस फिल्म में कोई भी ऐसा तथ्य नहीं दिखाया गया है, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे। फिल्म के लेखक के॰वी॰ विजयेन्द्र प्रसाद और प्रसून जोशी हैं। 

टॅग्स :कंगना रानौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?