लाइव न्यूज़ :

किंग खान पर भड़कीं कंगना रनौत; फिल्म 'पठान' के नाम पर जताई नाराजगी, बोली- "गूंजेगा तो सिर्फ जय श्री राम"

By अंजली चौहान | Updated: January 27, 2023 13:04 IST

हाल ही में कंगना ने ट्विटर पर वापसी की है। ट्विटर पर वापसी के साथ ही कंगना ने अपने ट्वीट से तहलका मचा रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्म 'पठान' के नाम को लेकर जताई आपत्ति। कंगना ने ट्वीट कर कहा-'पठान' सिर्फ फिल्म है गूंजेगा सिर्फ 'जय श्री राम'बता दें कि कंगना रनौत जल्द अपनी फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली है।

मुंबई: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अक्सर अपनी तीखी बयानबाजी के कारण सुर्खियों में बनी रहती है। इस बार क्वीन कंगना ने किंग खान की नई फिल्म 'पठान' को लेकर ऐसा बयान दिया जो शाहरुख के फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। दरअसल, अभिनेत्री ने फिल्म पठान की कड़ी आलोचना की है और इसके नाम को लेकर भी आपत्ति जताई है। 

हाल ही में कंगना ने ट्विटर पर वापसी की है। ट्विटर पर वापसी के साथ ही कंगना ने अपने ट्वीट से तहलका मचा रखा है। अभिनेत्री ने शुक्रवार को ट्वीट कर पठान को लेकर लिखा, "जो लोग फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीद कर रहे हैं उन्हें बता दूं कि ये 'पठान' नाम से सिर्फ एक फिल्म है...यहां सिर्फ गूंजेगा तो जय श्री राम...", अपने इस ट्वीट का अंत उन्होंने जय श्री राम के  नारे से किया। इस ट्वीट के साथ ही उन्होंने अन्य और भी ट्वीट किए हैं। 

फिल्म के नाम से कंगना को हुई दिक्कत 

गौरतलब है कि कंगना रनौत ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा कि जो लोग पठान फिल्म को लेकर ये दावा कर रहे हैं पठान नफरत पर प्यार की जीत है, मैं इससे सहमत हूं लेकिन किसका प्यार और किसकी नफरत? अब जरा ठीक से इसे समझते है कि टिकट कौन खरीद रहा है और कौन इसे कामयाब बना रहा है। हां ये भारत का प्यार है जहां 80 प्रतिशत हिंदू रहते हैं और फिर भी फिल्म का नाम पठान है और वो सफल हो रही है। 

इसके बाद कंगना ने दो और ट्वीट किए। इन ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मुझे विश्वास है कि भारतीय मुसलमान देशभक्त हैं और अफगान पठानों से बहुत अलग हैं...सार यह है कि भारत कभी अफगानिस्तान नहीं होगा, हम सभी जानते हैं कि अफगानिस्तान में क्या हो रहा है। वहां स्थिति नरक से भी परे है, और इसलिए कहानी के हिसाब से फिल्म पठान का सही नाम भारतीय पठान है। 

गौरतलब है कि कंगना जल्द ही अपनी फिल्म इमरजेंसी को दर्शकों के बीच लाने वाली है। फिल्म इमरजेंसी की रैपअप पार्टी में एक्ट्रेस ने पठान फिल्म की तारीफ की थी और कहा था कि पठान अच्छा कर रही है और ऐसी फिल्में चलनी चाहिए। 

वहीं, दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पठान बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए महज दो ही दिन हुए है लेकिन इसने कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। आने वाले दिनों में इसकी कमाई और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

टॅग्स :कंगना रनौतशाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?