लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत का दावा, 'रणबीर कपूर डेट करने के लिए मिन्नत कर रहे थे, आलिया-रणबीर की शादी फर्जी'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 31, 2023 10:26 IST

पद्मश्री से सम्मानित फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि अभिनेता रणबीर कपूर उनसे डेट करने के लिए मिन्नत कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपद्मश्री से सम्मानित फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने रणबीर कपूर को लेकर किया सनसनीखेज दावा कंगना रनौत ने कहा कि अभिनेता रणबीर कपूर उनसे डेट करने के लिए मिन्नत कर रहे थेअभिनेत्री रनौत ने इस बात का भी दावा किया कि रणबीर और आलिया की शादी महज एक दिखावा है

मुंबई: पद्मश्री से सम्मानित फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि अभिनेता रणबीर कपूर उनसे डेट करने के लिए मिन्नत कर रहे थे। इतना ही नहीं अभिनेत्री रनौत ने लगे हाथ इस बात का भी दावा किया कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी महज एक दिखावा है।

कंगना रनौत इस आरोप से पूर्व सोशल मीडिया पर अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ अपने कथित अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। हालांकि ऋतिक रोशन ने कंगना द्वारा अफेयर संबंधी सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। वहीं अब फिर से कंगना ने बॉलीवुड अभिनेता के एक और अभिनेता ऋतिक रोशन के खिलाफ बम फोड़ा है।

कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "फिल्म माफिया हमेशा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है, जिस सुपरस्टार को मैंने डेट किया। उसने बाद में दावा किया कि मैं उसके बहरूपिए को डेट कर रही थी। वह मुझसे चैट करने के लिए अलग-अलग नंबरों और अकाउंट्स का इस्तेमाल करता था, उसने मेरा अकाउंट भी हैक कर लिया और गलत तरीके से ऑपरेट किया। मुझे लगा कि वह तलाक के दौर से गुजर रहा है लेकिन बाद में मुझे पता चला कि इस बात का उसके अजीब बर्ताव से कुछ लेना-देना नहीं था।"

इसके साथ ही कगना रनौत ने सोशल मीडिया पर बेहद सनसनीखेज खुलासा करते हुए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के वैवाहिक जीवन पर बेहद तीखा कटाक्ष किया है। कंगना ने रणबीर पर आोप लगाते हुए कहा कि कैसे 'सुपरस्टार वुमनाइज़र' उसके घर आया था और उससे डेट करने के लिए मिन्नत कर रहा था। इसके साथ ही विनती की थी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी शादी फर्जी है और यह बच्चा फिल्म के प्रमोशन के लिए है।

उन्होंने आगे कहा, "एक और सुपरस्टार, जो महिलावादी के रूप में जाना जाता है। मेरे घर पर आया और मुझसे उसके साथ डेट करने के लिए मिन्नत की लेकिन वह मुझसे गुप्त रूप से मिलता रहा, जब मैंने इस संदिग्ध व्यवहार पर सवाल उठाया तो उसने बताया कि वह एक 'पापा की परी' को डेट कर रहा है, जिसे वह प्यार नहीं करता। मुझे यह मंजूर नहीं था और मैंने मना कर दिया। उसने अलग-अलग नंबरों से बात करना शुरू कर दिया। मैंने उसके सारे नंबर ब्लॉक किए। फिर मुझे लगा कि उसने मेरे सभी डिवाइस हैक कर लिए हैं।"

इसके साथ ही कंगना ने यहां तक ​​कहा कि रणबीर और आलिया की शादी फर्जी थी और उनका पैदा हुआ बच्चा फिल्म को प्रमोट करने की एक चाल है। उन्होंने कहा, "मैं बेहद हैरान थी। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि अगर कोई नैतिक रूप से इतना भ्रष्ट कैसे हो सकता है, इसका अर्थ है कि वे इंसान नहीं है। इसलिए मैं राक्षसों को नष्ट करने के लिए संकल्पबद्ध हूं।”

टॅग्स :कंगना रनौतरणबीर कपूरआलिया भट्टऋतिक रोशनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?